फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Annual craft fair to be held at Kalagram starting November 27

Chandigarh News: कलाग्राम में 27 नवंबर से सजेगा वार्षिक क्राफ्ट मेला

Thu, 22 Oct 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Annual craft fair to be held at Kalagram starting November 27
-पद्मश्री सम्मानित कलाकारों और शिल्पकारों के हुनर से सजेगा मेला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कलाग्राम में 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक दस दिवसीय वार्षिक क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) और चंडीगढ़ प्रशासन का सांस्कृतिक विभाग संयुक्त रूप से इस उत्सव का आयोजन करेंगे। मेले में देशभर के हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, लोकनृत्य और संगीत आकर्षण का केंद्र होंगे। मेले में पद्मश्री सम्मानित और अन्य पुरस्कार विजेता शिल्पकार व लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न राज्यों के हस्तनिर्मित उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। हर शाम स्टार नाइट्स और लोकनृत्य प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक महफिल सजेगी।

चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वुड कार्विंग, पॉटरी और लाइव पोर्ट्रेट मेकिंग के प्रदर्शन के जरिए दर्शक कलाकारों की कार्यशैली करीब से देख सकेंगे। कपड़ा निर्माण और फोटोग्राफी से जुड़ी गतिविधियां व प्रतियोगिताएं भी होंगी। बच्चों और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार, बच्चों और विद्यार्थियों के समूहों को दोपहर दो बजे तक निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को पारंपरिक कलाओं, शिल्प तकनीकों और देश की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed