फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   announcement for international airport in hisar

हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा

Mon, 29 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 29 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
announcement for international airport in hisar

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सोमवार को हिसार पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया है। इससे जिले की देश-विदेश के बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजेगी।

विज्ञापन


सीएम खट्टर ने महावीर स्टेडियम में जनता की समस्याएं सुनने के दौरान कहा कि हिसार में एयरपोर्ट बनाने की मांग को हर हाल में पूरा किया जाएगा। हिसार एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल मानकों के अनुसार 100 से 150 किलोमीटर की दूरी पर एयरपोर्ट होना चाहिए। हिसार शहर एयरपोर्ट के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। एयरपोर्ट बनने से यहां के नागरिकों को देश-विदेश से जुड़ने का मौका मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट की यह होगी खासियत
हिसार में करीब 490 एकड़ में एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। करीब दो हजार मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जाएगा। एयरपोर्ट में विमान के अलावा कार्गो हवाई जहाज भी आएंगे। यहां डबल इंजन के वायुयान एटीआर -72 और क्यू 400 उतरने की क्षमता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed