फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ankit from Chandigarh conquered 5,642 meter high Mount Elbrus.

Chandigarh News: चंडीगढ़ के अंकित ने 5,642 मीटर ऊंचे माउंट एलब्रुस को किया फतेह

Mon, 19 Aug 2024 06:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Ankit from Chandigarh conquered 5,642 meter high Mount Elbrus.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-26 के रहने वाले अंकित ने एक और साहसिक उपलब्धि हासिल करते हुए यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5,642 मीटर) को फतेह कर लिया। यह सफलता उन्हें 78वें स्वतंत्र दिवस पर मिली। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ, अंकित ने न केवल अपने सपने को साकार किया बल्कि भारत का नाम भी रोशन किया है। दुर्गम रास्तों और कठिन मौसम की परिस्थितियों को पार करते हुए अंकित ने अपने दृढ़ संकल्प और साहस का परिचय दिया। इस सफलता को हासिल करने के लिए अंकित ने कई महीनों तक मेहनत की। इस यात्रा के तहत 60 - 70 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं और माइनस 20 डिग्री का तामपान सबसे अधिक चुनौतीपूण रहा, लेकिन उन्होंने धैर्य और मेहनत से सभी बाधाओं को पार किया। चोटी पर पहुंचते ही अंकित ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने चोटी एलब्रुस पर्वत पर 78 मीटर लंबा भारतीय ध्वज लहरा कर विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया।

अंकित इससे पहले उर्फ टाइगर, अफ्रीका महाद्वीप की ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा चुके हैं। साथ ही एवरेस्ट के बेस कैंप को मात्र 23 घंटों में फतेह कर रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके साथ उन्होंने 1200 किलोमीटर लंबे थार मरुस्थल को दौड़कर पार किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ से कन्याकुमारी तक 3200 किलोमीटर तक की साइकिल यात्रा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed