फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anju Choudhary withdraws anticipatory bail plea

अंजू चौधरी ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ली

Wed, 24 Nov 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Anju Choudhary withdraws anticipatory bail plea
चंडीगढ़। पांच करोड़ की ठगी में गिरफ्तार आरोपी रामलाल चौधरी की बेटी अंजू की अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के लिए उनके वकील ने जिला अदालत में अर्जी लगाई, जिसे डॉ. रजनीश की कोर्ट ने मंजूर कर लिया। वहीं, रामलाल के बेटे अमित चौधरी की याचिका के बारे में पुलिस ने कोई जवाब दायर नहीं किया, इसलिए अब 26 नवंबर को इस याचिका पर फैसला होगा।
विज्ञापन

15 नवंबर को अदालत ने संबंधित आईओ/एसएचओ को अगली सुनवाई पर लिखित रूप में इस बात की जानकारी देने को कहा था कि वर्तमान में दोनों याचिकाकर्ताओं की कोई जमानत अर्जी उच्च न्यायालय या अन्य न्यायालय में तो लंबित नहीं है। पिछली सुनवाई पर पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई जवाब दायर नहीं किया गया था, इसलिए 23 नवंबर को पुलिस को जवाब देना था, लेकिन मंगलवार को भी पुलिस ने इस मामले में कोई जवाब दायर नहीं किया, इसलिए अब इस याचिका पर फैसला 26 नवंबर तक टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed