फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anil vij will establish anti drug addiction centers in haryana districts

युवाओं को नशे से दूर रखने को यहां होगी विशेष कवायद

Fri, 08 Jan 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Jan 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
anil vij will establish anti drug addiction centers in haryana districts

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हरियाणा एक विशेष कवायद शुरू करने जा रहा है। इसका ऐलान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में नशा मुक्ति केंद्र बनाए जाएंगे और इस समय चल रहे केंद्रों को भी सक्रिय किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में भी नशे की लत छुड़वाने के लिए लोगों की सहायता की जाएगी। लोगों को नशे से दूर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए नागरिक अस्पतालों का चयन करेगा।
विज्ञापन


विज ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए युवा नीति बनाई जाएगी, जिसमें सभी युवाओं के लिए आगे बढ़ने की कोई न कोई योजना होगी। इसके तहत युवाओं के सामने कौशल विकास, सामाजिक कल्याण, खेल एवं योग प्रशिक्षिण कार्यक्रम व सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य विकल्प दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, लोगों को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा विभाग, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों की सहायता भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षात्मक व उपचारात्मक शैली से नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत निशुल्क उपचार देकर उन्हें इस बुराई से दूर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े रहने वाले लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।


इसके लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति और जिला स्तर पर संबंधित उपायुक्त के नेतृत्व में समितियों का गठन किया जा रहा है। इन समितियों की हर माह समीक्षा बैठक होगी, जिसमें ताजा हालात का जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed