फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anil vij tweeted in favour of parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा के मुद्दे पर मंत्री ने ट्विटर पर सुर बदले

Thu, 23 Jul 2015 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jul 2015 02:59 PM IST
विज्ञापन
anil vij tweeted in favour of parineeti chopra

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मामले में ब्रांड अंबेसडर को लेकर की गई टिप्पणियों पर अपना सुर बदल लिया है। इसे हाईकमान का दबाव कहें या कुछ और, लेकिन बुधवार को विज ने ट्वीट कर यह साफ कर दिया कि उन्हें परिणीति चोपड़ा के ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। बुधवार सुबह अनिल विज के ट्वीट से जाहिर हो गया कि स्वास्थ्य मंत्री की नाराजगी पर पार्टी नेतृत्व ने कड़ा नोटिस लिया है।

विज्ञापन


विज ने ट्वीटर पर लिखा है कि ...मैं माधुरी दीक्षित और परिणीति चोपड़ा को ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने का स्वागत करता हूं। माधुरी को ब्रांड एंबेसडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया है। परिणीति को यह ओहदा मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दिया है। विज का यह ट्वीट पूरे दिन चर्चा में रहा।
विज्ञापन


ऐसे मामलों को सार्वजनिक न करने की हिदायत:  
उधर, अनिल विज अपने विरोध के साथ-साथ यह भी कहते रहे हैं कि परिणीति अंबाला की बेटी हैं। वे उसके बारे में कुछ भी नहीं कहेंगे। बावजूद इसके उन्हें ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने की घोषणा से पहले कम से कम उन्हें इसकी सूचना जरूर दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा के सूत्रों का कहना है कि विज के विरोध पर पार्टी नेतृत्व ने कड़ा संज्ञान लिया है। पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी डा. अनिल जैन ने मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सभी मंत्रियों को साथ लेकर चलने के निर्देश दिए हैं। जैन ने विज से कहा है कि वे ऐसे मामलों को सार्वजनिक न करें। उन्हें कोई बात कहनी है तो उसके लिए पार्टी का प्लेटफार्म बना है।


मालूम हो कि हरियाणा सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ब्रांड अंबेसडर बनाया है। इस बात की घोषणा होते ही विज ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। जबकि बेटी बचाने का महकमा उनका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed