मनोहर लाल-चौटाला की जुबानी जंग में कूदे पूर्व सीएम हुड्डा, अनिल विज ने किया पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम ओपी चौटाला की मौजूदा सीएम मनोहर लाल पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद से सियासत गरमाई हुई है। चौटाला और मनोहर की जुबानी जंग में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कूद गए हैं।
हुड्डा ने भी इस विवाद के बहाने सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधा है। हुड्डा ने कहा कि वैसे तो राजनीति में सभ्य भाषा का इस्तेमाल करना ही नहीं चाहिए लेकिन सीएम मनोहर लाल को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
हुड्डा ने कहा कि जब मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोकसभा चुनाव में मुझ पर टिप्पणी की थी, तब भी मैंने कहा था जिम्मेदार पद पर बैठकर सीएम मनोहर लाल को जिम्मेदारी से ही बात करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सीएम ने मुझे भी चुनाव के दौरान बिगड़ैल जमाई कहा था, इतना नहीं मुझ पर और भी टिप्पणियां की गई थी। उधर, चौटाला द्वारा दीपेंद्र हुड्डा की तारीफ करने पर हुड्डा ने कहा कि हमारे राजनीतिक मतभेद हैं व्यक्तिगत नहीं।
हुड्डा की रस्सी जल गई, बल नहीं गए : विज
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लिया है। पूर्व सीएम हुड्डा ने अपने बयान में हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि जाट आंदोलन की आड़ में भाजपा सरकार ने राजकुमार सैनी के मार्फत प्रदेश को आग में झोंका था। इस पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि इनकी रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया।
उन्होंने कहा कि हुड्डा को हरियाणा की जनता ने पहले ही सजा दे दी है। विज ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि इनको समझ आ जाएगी लेकिन लगता है अभी हुड्डा को और सजा मिलनी बाकी है। विज ने कहा कि सबसे बड़ी सभा जनता होती है, जनता ने इनको नकार दिया है। अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि इनको कुछ नहीं आता, बस नौकरी व सीएलयू ही बेचने आते हैं।
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर की गई टिप्पणी पर विज ने कहा कि जिसके जैसे संस्कार होते हैं, वो वैसी ही शब्दावली का इस्तेमाल करता है। इनके संस्कारों से जनता वाकिफ है और मुहर जनता की होती है।