फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij suggested to Union Health Minister to fix the rates of covid vaccine

Haryana News: बूस्टर डोज लगाने वाले को मिलेगा हेल्थ सप्लीमेंट, स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगेगी प्रीकॉशन डोज

Fri, 07 Apr 2023 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Apr 2023 06:59 PM IST
सार

विज ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि हरियाणा में वर्तमान में कोविड के 1109 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 25 अस्पताल में हैं, जबकि 2 ऑक्सीजन पर हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में मशीन, प्रयोगशालाएं और अन्य साधन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Anil Vij suggested to Union Health Minister to fix the rates of covid vaccine
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में बूस्टर डोज लगाने वाले को स्वास्थ्य विभाग हेल्थ सप्लीमेंट देगा। प्रीकॉशन डोज की दर बढ़ाने के उद्देश्य से विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंथन किया और वैक्सीन की दरें तय करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दरें अगर तय कर दी जाएंगी तो राज्य सरकार अपने कोष से वैक्सीन को खरीद कर लोगों का वैक्सीनेशन कर पाएगी।

विज्ञापन


सभी कर्मचारियों को लगेगी प्रीकॉशन डोज
अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री से मंथन के बाद कहा कि राज्य में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द से जल्द प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन आने के बाद इन सभी कर्मियों को सात दिन के भीतर यह डोज लगवानी अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि गंभीर रोगों वाले लोगों व बुजुर्गों का टीकाकरण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है ताकि इन लोगों को कोविड संक्रमण से बचाया जा सकें।
विज्ञापन


हरियाणा के पास पर्याप्त संसाधन
विज ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि हरियाणा में वर्तमान में कोविड के 1109 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 25 अस्पताल में हैं, जबकि 2 ऑक्सीजन पर हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में मशीन, प्रयोगशालाएं और अन्य साधन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 20 लाख ने ली प्रीकॉशन डोज
हरियाणा में कोविड वैक्सीनेशन की 103 प्रतिशत पहली डोज, 86 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है लेकिन तीसरी डोज (प्रीकॉशन डोज) मात्र 20 लाख लोगों ने ही लगाई है। शत-प्रतिशत बूस्टर डोज लगाने के लिए हमें लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें सप्लीमेंट देने की योजना है। उन्होंने कहा कि हमें प्रीकॉशन डोज लगाने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप लगवाने के अतिरिक्त व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाना चाहिए।

जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाएगी सरकार
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जाए। साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने पर भी उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार जिला स्तर पर 140 प्रति मिलियन टेस्टिंग की जानी चाहिए। अभी हरियाणा में इस आधार पर टेस्टिंग नहीं हो रही है।

हरियाणा ने अब तक किए ये काम

  • जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सभी कोविड-19 पॉजिटिव नमूने भेजे जा रहे हैं
  • अस्पताल में कोविड के अनुकूल व्यवहार के बारे में निर्देश भी दिया गया है
  • भीड़भाड़ वाली व उच्च जोखिम वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है
  • एन्फ्लुएंजा टेस्टिंग के लिए फ्लू कॉर्नर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है
  • सभी स्तरों पर कोविड-19 संबंधित दवाओं की उपलब्धता की निगरानी भी की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed