{"_id":"534476b0f87a78dcd008509327303149","slug":"anil-vij-sick-admitted-to-pgi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज की तबीयत खराब, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज की तबीयत खराब, पीजीआई में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Sun, 28 Dec 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज की तबीयत खराब हो गई है। उनकी रीढ़ की हड्डी के दर्द का इलाज चल रहा है। पिछले दिनों इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भी दाखिल होना पड़ा था।
विज्ञापन
अब फिर रीढ़ की हड्डी में दर्द की वजह से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई भर्ती किया गया है। उनकी हड्डी का दर्द काफी बढ़ गया है। डॉक्टरों ने विज को आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
उन्हें लगातार बैठे रहने से भी फिलहाल परहेज रखने को कहा गया है। सरकारी प्रवक्ता हरदीप सिंह ने बताया कि विज की खराब तबीयत को देखते हुए सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक खुले दरबार को रद कर दिया गया है। आगामी सोमवार से यह दरबार नियमित रूप से लगता रहेगा।
विज्ञापन