फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij said investigation of threaten to MLAs is going on

विधायकों को धमकी का मामला: गृह मंत्री विज बोले- आतंकी लिंक नहीं आया सामने, पाकिस्तान के गिरोह से जुड़े तार

Mon, 01 Aug 2022 07:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Aug 2022 07:39 PM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि इस मामले की छानबीन के लिए केंद्रीय एजेंसियों का भी सहयोग लिया गया, क्योंकि यह दूसरे देशों से जुड़ा मामला था। जिन आईपी एड्रेस से फोन किए गए थे वे ट्रेस हो गए। इसके बाद, एसटीएफ की टीम ने बिहार में छापा मारा और चार व्यक्तियों को पकड़ा।

विज्ञापन
Anil Vij said investigation of threaten to MLAs is going on
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के विधायकों को मिली धमकी के मामले में एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि इसमें कोई आतंकी लिंक नहीं है। फिलहाल केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जांच जारी है। जो-जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हें राष्ट्र के सामने रखेंगे। यह जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में दी। 

विज्ञापन


विज ने बताया कि विधायकों को मिली धमकी मामले में कॉल दुबई के नंबर की गई थी लेकिन पाकिस्तान से आती थी। इस मामले में पाकिस्तान के काफी लोग संलिप्त हैं और विधायकों को मिली धमकी मामले में पाकिस्तान के लोग ही मास्टरमाइंड हैं। इस मामले में जांच जारी है और काफी जानकारियां एसटीएफ को हासिल हो गईं हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह गिरोह लोगों को लूटने का काम करता है और लोगों को लालच या धमकी देकर, लोगों के खाते खुद खुलवाकर, उन खातों में पैसे डालकर, चेक बुक, एटीएम कार्ड खुद रख लेते हैं और उन खातों में से पैसे निकलवाते थे, जिनमें से कुछ पाकिस्तानी भी थे। एक सवाल के जवाब में विज ने कहा कि विधायकों को मिली धमकी वाली कॉल दुबई के नंबर से आई थी और इसके लिए एक टीम को दुबई भी भेजा गया था। 


इस मामले की छानबीन के लिए केंद्रीय एजेंसियों का भी सहयोग लिया गया, क्योंकि यह दूसरे देशों से जुड़ा मामला था। जिन आईपी एड्रेस से फोन किए गए थे वे ट्रेस हो गए। इसके बाद, एसटीएफ की टीम ने बिहार में छापा मारा और चार व्यक्तियों को पकड़ा। इन व्यक्तियों से एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक काफी संख्या में मिली। एक टीम मुंबई में भेजी गई और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभी मामले की जांच जारी है।

शनिवार को अपने आवास पर जनता की समस्या सुनेंगे विज
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से बाहर की जनता की समस्याएं अब केवल शनिवार को ही अपने शास्त्री कालोनी, अंबाला छावनी स्थित आवास पर सुनेंगे। सुबह 10 बजे से गृह मंत्री लोगों की समस्याओं को सुनना शुरू करेंगे। इसके अलावा, अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की समस्याएं प्रतिदिन गृह मंत्री विज अपने आवास पर सुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed