{"_id":"5d5ed3448ebc3e6c6e5668a3","slug":"anil-vij-reaction-on-p-chidambaram-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम के बचाव में उतरे राहुल-प्रियंका तो अनिल विज ने किया पलटवार, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिदंबरम के बचाव में उतरे राहुल-प्रियंका तो अनिल विज ने किया पलटवार, जानें क्या कहा
Fri, 23 Aug 2019 12:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा ने पिछले दिनों रोहतक में कांग्रेस हाईकमान को अपनी ताकत दिखाते हुए महापरिवर्तन रैली की। मगर वह नई पार्टी की घोषणा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन
विज ने कहा कि हुड्डा कुछ नहीं कर सकते, वह सिर्फ शोर मचा रहे हैं। हुड्डा सिर्फ टाइम पास करके अपने राजनीतिक आस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम बड़ी बातें करते हैं, कांग्रेस के महाबुद्धिमान लीडर हैं, सबको उपदेश देते हैं, उन्होंने खुद कानून का सम्मान नहीं किया।
विज्ञापन
प्रियंका और राहुल द्वारा चिदंबरम की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरने पर विज ने कहा कि जब कोर्ट ने चिदंबरम को संबंधित भ्रष्टाचार का किंगपिन जैसा करार दिया है तो, प्रियंका और राहुल को इसमें बोलने का क्या अधिकार है। सीबीआई और अन्य एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कहने पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार कहां कुछ कर रही है, मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन