फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij Reaction On P Chidambaram Issue

चिदंबरम के बचाव में उतरे राहुल-प्रियंका तो अनिल विज ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

Fri, 23 Aug 2019 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Aug 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij Reaction On P Chidambaram Issue
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा ने पिछले दिनों रोहतक में कांग्रेस हाईकमान को अपनी ताकत दिखाते हुए महापरिवर्तन रैली की। मगर वह नई पार्टी की घोषणा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

विज्ञापन


विज ने कहा कि हुड्डा कुछ नहीं कर सकते, वह सिर्फ शोर मचा रहे हैं। हुड्डा सिर्फ टाइम पास करके अपने राजनीतिक आस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम बड़ी बातें करते हैं, कांग्रेस के महाबुद्धिमान लीडर हैं, सबको उपदेश देते हैं, उन्होंने खुद कानून का सम्मान नहीं किया।

विज्ञापन

 

प्रियंका और राहुल द्वारा चिदंबरम की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरने पर विज ने कहा कि जब कोर्ट ने चिदंबरम को संबंधित भ्रष्टाचार का किंगपिन जैसा करार दिया है तो, प्रियंका और राहुल को इसमें बोलने का क्या अधिकार है। सीबीआई और अन्य एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कहने पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार कहां कुछ कर रही है, मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed