{"_id":"5718da604f1c1b9a298b46ba","slug":"anil-vij-haryana-minister-anil-vij-health-deptt-contract-employees-haryana-govt-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के अनियमित कर्मचारियों को सरकारी तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के अनियमित कर्मचारियों को सरकारी तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य और केंद्र सरकार के किसी भी चिकित्सकीय संस्थान में कार्य करने वाले सभी अनियमित कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है। इसके तहत अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। ऐसे कर्मचारी अब 47 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया। विज ने बताया कि इस निर्णय से स्टाफ नर्स, एमपीएचडब्ल्यू, एलटी, आहारवेता और स्टोर कीपर सहित 13 वर्गों के कर्मचारियों को फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य संस्थानों में अनियमित कर्मचारी के तौर पर कार्य करने वाले सभी कर्मचारी इससे लाभ उठा सकेंगे। सरकार ने ऐसे कर्मचारियों को अनुभव का लाभ देने की घोषणा पहले ही कर दी थी, ताकि उन्हें सरकारी नौकरियों में स्थायित्व प्राप्त करने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अंबाला शहर के चौरमस्तपुर में 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। इसके नये भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास 28 मई को करने का विचार है ताकि लोगों को जल्द ही इससे लाभ मिलना शुरू हो सके।
इस भवन के निर्माण के लिए 690 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा, एनएचएम के मिशन निदेशक राजीव रत्न, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कमला सिंह भी मौजूद रहे।