फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij Give Naseehat To Leaders, Who come in BJP From Other Party

भाजपा में आने वाले नेताओं को मंत्री अनिल विज की नसीहत, बोले- ‘टिकट पक्की’ न समझें

Fri, 19 Jul 2019 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jul 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij Give Naseehat To Leaders, Who come in BJP From Other Party
अनिल विज (फाइल फोटो)

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा में आने का मतलब कोई नेता यह न समझें कि उसकी यहां ‘टिकट पक्की’ है। नेताओं को स्वयंहित से ऊपर उठकर जनहित के लिए भाजपा ज्वाइन करनी चाहिए।

विज्ञापन


विज ने कहा कि प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को भाजपा में आने की पूर्ण स्वतंत्रता तथा अधिकार है। यदि कोई भी व्यक्ति, नेता या विधायक भाजपा का साथ देना चाहता है तो पार्टी उनका स्वागत करेगी और वैसे भी आजकल का सदस्यता अभियान चल रहा है।
विज्ञापन


विज ने कहा कि अब विपक्षी दलों के पास नेता, नीति और नीयत का अभाव चल रहा है, इसलिए उनके नेता भारतीय जनता पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों के कारण इनेलो और कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में आने का आकर्षण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग इन पार्टियों में अपनी बात खुलकर कह नहीं पा रहे थे, जिसके कारण वे वहां घुटन महसूस करने लगे हैं। इसलिए हर रोज राज्य की विपक्षी पार्टियों का कोई न कोई एमएलए, एमपी या बड़ा नेता बीजेपी में आ रहा है।

विज ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पिछले 5 वर्षों से दिवास्वप्न ले रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष बदलेगा तो उनकी राह आसान होगी। परन्तु उन्हें यह नही पता कि कांग्रेस के सर्वोच्च अध्यक्ष का ही अभी पता नही तो हरियाणा के अध्यक्ष का क्या पता होगा। उन्होंने कहा कि गत 70 वर्षों से इन्हीं पार्टियों की वजह से देश व प्रदेश की जनता पीड़ा झेल रही है, जिसको भुलाया नहीं जा सकता है।

भाजपा बूथों पर चलाएगी तीन दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान

लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दस सीटों पर कब्जा करने के बाद उत्साहित भाजपा ने विधानसभा की तैयारी शुरू की है। लोकसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत में से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने तीन दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रत्येक बूथ पर अच्छा खासा वोट प्रतिशत मिला है। 

इसलिए प्रत्येक बूथ पर अधिकतम सदस्य बनाने की रणनीति के तहत तीन दिन का विशेष सदस्यता अभियान चलाने का संगठन ने निर्णय लिया है। सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 20, 21 और 22 जुलाई को प्रदेश के सभी 20 हजार बूथों पर तीन दिवस का विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

इन तीन दिनों में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता प्रमुख और सभी विस्तारक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा का मंडल स्तर तक का प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुटकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य के नाते पार्टी से जुड़ें। प्रत्येक कार्यकर्त्ता कम से कम 25 नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed