फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij flagged off 47 Medical Mobile Units and 198 Patient Transport Ambulances today

हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 47 मेडिकल मोबाइल यूनिट और 198 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Thu, 20 Jan 2022 06:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jan 2022 06:45 PM IST
सार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को 47 मेडिकल मोबाइल यूनिट और 198 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने कहा कि ये 47 चिकित्सा इकाइयां हरियाणा के दूरदराज इलाकों में जाएंगी। इसी तरह, 198 एंबुलेंस को बेड़े में जोड़ा गया है, जिससे कुल संख्या 635 हो गई है।

विज्ञापन
Anil Vij flagged off 47 Medical Mobile Units and 198 Patient Transport Ambulances today
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश को 198 रोगी परिवहन एंबुलेंस और 47 मोबाइल मेडिकल यूनिट की सौगात दी है। उन्होंने एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब प्रदेश में 635 एंबुलेंस और 59 मोबाइल मेडिकल यूनिट हो गई है। 

विज्ञापन


इन एंबुलेंस के संचालक के लिए 614 ड्राइवर भी दिए गए हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य सेवाओं की आधारभूत संरचना की मैपिंग करवाई जाएगी, ताकि आवश्यकतानुसार लोगों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वर्तमान सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 350 से अधिक अस्पताल एनएबीएच की श्रेणी में आ चुके हैं। अब तक 80 से ज्यादा सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग 26 अतिरिक्त एडवांस जीवन रक्षक एंबुलेंस और 16 नवजात देखभाल एंबुलेंस खरीदेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन जिलों को मिली एंबुलेंस
जिन 198 रोगी परिवहन एंबुलेंस को जोड़ा जा रहा है। उनमें अंबाला को 7, भिवानी 12, फरीदाबाद 6, फतेहाबाद 7, गुरुग्राम 7, हिसार 11, झज्जर 9, जींद 16,  कैथल 9, करनाल 7, कुरुक्षेत्र 8, महेंद्रगढ़ (नारनौल) 11, नूंह (मेवात) 8, पलवल 11, पंचकूला 8, पानीपत 8, रेवाड़ी 8, रोहतक 8, सिरसा 17, सोनीपत 11 और यमुनानगर को 9 एंबुलेंस आवंटित की गई है।

इनको मिली मोबाइल मेडिकल यूनिट
इन जिलों को मोबाइल मेडिकल यूनिट से जोड़ा जा रहा है। इसमें अंबाला को दो, भिवानी को 4, चरखी दादरी को एक, फरीदाबाद को एक, फतेहाबाद को 3, गुरुग्राम 1, हिसार 4, झज्जर 2, जींद 2, कैथल 3, करनाल 4, कुरुक्षेत्र 2, महेंद्रगढ़ 2, पलवल 1, पानीपत 3, रेवाड़ी 2, रोहतक 3, सिरसा 1, सोनीपत 3 और यमुनानगर को भी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट आवंटित की गई हैं।
 
हरियाणा को 980 मेडिकल अधिकारी मिलेंगे: राजीव अरोड़ा
इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा अगले दो महीनों में 980 मेडिकल अधिकारी हरियाणा को मिलेंगे। अगले माह के पहले सप्ताह में 1500 से 2000 तक पैरामेडिकल का स्टाफ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आरटीपीसीआर का रेट 299 रुपये निजी लैब के लिए किया गया है, जबकि होम सुविधा के लिए 499 है। अमेरिका में इससे ज्यादा आरटीपीसीआर का रेट देना पड़ता है। उन्होंने एनएचएम के मिशन निदेशक से कहा कि वे एएलएस, डीएलएस, पीटीए को प्रशिक्षण दिलवाने के साथ-साथ डायल 108 को डायल 112 के साथ जोड़ने की कवायद शुरू करें।

इस आयोजित कार्यक्रम में मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह, विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, आयुष विभाग के निदेशक डॉ. साकेत कुमार, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की निदेशक डॉ. उषा गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम, आयुष व परिवहन विभाग के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed