फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anil vij dispute with ips officer sangeeta kalia

IPS से भिड़े मंत्री विज का ताजा ट्वीट, हर कुर्बानी के लिए तैयार

Sat, 28 Nov 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Nov 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
anil vij dispute with ips officer sangeeta kalia

फतेहाबाद की महिला एसपी संगीता कालिया के साथ बहस से चर्चा में आए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने आज फिर ट्वीट पर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


अनिल विज ने पहले ट्वीट में लिखा है कि प्रशासन के सताए लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए मैं कोई भी कीमत चुकाने व कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं। इसके अलावा एक अन्य टवीट में उन्होंने लिखा कि काम न करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ मेरी जंग जारी रहेगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले फतेहाबाद की कष्ट निवारण समिति की बैठक में एसपी संगीता कालिया और अनिल विज के बीच इतनी बहस हो गई थी कि विज ने एसपी को मीटिंग से जाने के लिए कह दिया था। पलटकर जवाब देते हुए एसपी ने जाने से मना कर दिया था। विज की बीच में मीटिंग छोड़ चल दिए थे।

विज्ञापन

अनिल विज ने खट्टर से की अफसर की शिकायत

anil vij dispute with ips officer sangeeta kalia

मंत्री अनिल विज और आईपीएस अफसर संगीता कालिया के बीच हुई तू-तू मैं मैं मुख्यमंत्री खट्टर के दरबार में पहुंच गई है। इससे पहले कि प्रदेश की अफसरशाही और सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा के हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन अपने हरियाणा प्रवास की रिपोर्ट आलाकमान को सौंपें, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और फतेहाबाद की एसपी का ताजा विवाद सामने आ गया है।

अब यह मामला सीएम दरबार में पहुंच गया है। मंत्री और अफसर की जनता के बीच तकरार का नतीजा जो भी निकले, लेकिन सियासी गलियारे में इसकी समीक्षा शुरू हो गई है। फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक का मामला अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दरबार में पहुंच गया है।

इससे पहले भी कई मामले हुए ऐसे

anil vij dispute with ips officer sangeeta kalia

हालांकि, यह पहला ऐसा मामला नहीं है, जिसमें अफसरशाही की भिड़ंत सरकार के साथ हुई है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी की शिकायत अनिल विज ने मुख्यमंत्री से लिखित में की थी। उनका व्यवहार विज को रास नहीं आया था।

कुरुक्षेत्र की सीएमओ वंदना शर्मा का राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के साथ हुआ विवाद मीडिया में सुर्खियां बना रहा। एडीजीपी सीआईडी शत्रुजीत कपूर के साथ अनिल विज का विवाद जासूसी प्रकरण को लेकर हुआ।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री राव नरबीर के साथ भी एक अफसर की कहासुनी चर्चा का कारण बनी। इसके बाद शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के साथ शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की ठनी।

हालांकि, यह दोनों तकरार मीडिया के सामने नहीं आईं, लेकिन सरकार को अंतत: अधिकारियों पर कार्रवाई करनी पड़ी। इस मामले में ऊंट किस करवट बैठेगा। यह मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद पता चलेगा।

विज्ञापन

विज और कालिया में ऐसे हुई तकरार

anil vij dispute with ips officer sangeeta kalia

विज (एसपी से जवाब तलबी करते हुए): शराब के मामले में हम हरियाणा का पंजाब जैसा हाल नहीं होने देना चाहते। इस बारे में पिछली बैठकों में भी नशा बिकने की शिकायतें मिली हैं।
एसपी: सर, पुलिस ने 2500 एफआईआर दर्ज की हैं, लेकिन आरोपी अदालत से छूट जाते हैं उसमें हम क्या कर सकते हैं।
विज: पुलिस ईमानदारी से अपनी ड्यूटी नहीं निभाती।
एसपी: ‘क्या आरोपी को जान से मार दें।’
विज: शराब बिकवाने में पुलिस की मिलीभगत है।
एसपी: सर,सरकार बिकवाती है शराब। सरकार लाइसेंस देती है।
विज: आप सरकार पर आरोप लगा रही हैं...क्या सरकार शराब बिकवाती है...आप सरकार को बदनाम कर रही हैं।
विज: आप जाइए यहां से। आप नहीं जाती हैं तो मैं जा रहा हूं। मैं आपकी शिकायत करूंगा।
एसपी: कर दो शिकायत।
विज: लीव हेयर।
एसपी: आई विल नोट लीव द मिटिंग।
विज: गेट आउट।
एसपी: वॉय वॉय, मैं नहीं जाऊंगी।

सॉरी..सॉरी.. कहते रहे डीसी, नहीं माने मंत्री

anil vij dispute with ips officer sangeeta kalia

फतेहाबाद में बैठक से विज जैसे ही उठकर जाने लगे। जिला उपायुक्त एनके सोलंकी ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की। वे बार-बार सॉरी कहते रहे लेकिन विज नहीं माने। डीसी पंचायत भवन के गेट तक विज के साथ आए। विज ने कहा जब तक एसपी यहां रहेंगी वे बैठक में नहीं आएंगे।

इस मामले में अभी मेरे पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
- मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री

मुझे शराब की अवैध बिक्री की लगातार शिकायत मिल रही थी। एसपी साहिबा ने आज इस मसले पर एनजीओ को ही धमकाना शुरू कर दिया। सीएम को पूरा मामला बताऊंगा।
-अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री

जो भी घटनाक्रम है, वो सबके सामने है। मुझे इस बारे कुछ नहीं कहना। मैं इस संदर्भ में अपने उच्चाधिकारियों को सारी बात बता चुकी हूं। आगे जो भी करना है, उन्हें ही करना है।
-संगीता कालिया एसपी, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed