फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij became country's best sports minister, ambala news

देश के सर्वश्रेष्ठ खेल मंत्री बने अनिल विज, मुंबई में किया गया सम्मानित

Wed, 22 Mar 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Wed, 22 Mar 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij became country's best sports minister, ambala news
- फोटो : File Photo
खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज को हरियाणा में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए विशेष प्रयासों के लिए सोमवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में देश के बेस्ट खेल मंत्री के सम्मान से नवाजा गया है। खेल मंत्री अनिल विज ने इस उपलब्धि को हरियाणा सरकार की नई खेल नीति तथा खेल विभाग के अधिकारियों के समर्पित भाव से कार्य करने की टीम भावना तथा हरियाणा के खिलड़ियों द्वारा मेहनत और लगन से इस खेल नीति का परिणाम दिखाने का संयुक्त प्रयास है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां प्रत्येक जिला में 30-30 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जब वर्ष 2014 में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ उस समय खेलों का बजट मात्र 88 करोड़ रुपये था और इस वित्त वर्ष में इस बजट को 850 करोड़ रुपये तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि खेल बजट में 10 गुणा वृद्धि होने से जिला, खंड और गांव स्तर पर खेल सुविधाओं में विस्तार करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र के लोकप्रिय खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की शुरूआत की है।
विज्ञापन


इसके अलावा निजी स्कूलों और संस्थाओं के सहयोग से प्रत्येक जिला में 20-20 खेल नर्सरियों स्थापित की जा रही हैं।  विज ने यह भी कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है, जहां के खिलाड़ियों ने ओल्मपिक, पैरालम्पिक, कॉमनवैल्थ और एशियाड खेलों में देश के लिए सबसे अधिक मैडल प्राप्त किए हैं। सरकार ने ओलंपिक खेलों के विजेता खिलाडिय़ों की तर्ज पर पैरालिंपिक खिलाडिय़ों के लिए भी स्वर्ण पदक के लिए 6 करोड़, रजत पदक के लिए 4 करोड़ तथा कांस्य पदक के लिए 2.50 करोड़ रुपए के एकसमान ईनामों का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed