{"_id":"f3b0a090f47786e63c77bd46ae5e73e4","slug":"anil-joshi-says-illegal-mining-in-punjab-is-due-to-home-ministry-weakness","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अवैध खनन गृह मंत्रालय की कमजोरी का नतीजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अवैध खनन गृह मंत्रालय की कमजोरी का नतीजा'
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले अवैध खनन की जिम्मेदारी भाजपा के कंधों पर डालने वाले डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर निकायमंत्री अनिल जोशी ने जोरदार हमला बोला है। जोशी ने साफ शब्दों में कहा कि अवैध खनन को रोकना किसकी जिम्मेदारी है ? चोरी को रोकने की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के पास है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय व पुलिस की कमजोरी है, जो सूबे में अवैध खनन हो गया। जोशी के इस बयान से पंजाब में सियासत गर्माने की संभावना है क्योंकि गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के पास है। अनिल जोशी सोमवार को काफी जोश में थे। उन्होंने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को भी अपने निशाने पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही सुखबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अवैध खनन पर शिअद या उनका क्या दोष है? यह विभाग भारतीय जनता पार्टी के पास है और भाजपा के अनिल जोशी काफी समय तक उद्योग मंत्री रहे हैं। अनिल जोशी कुछ समय पहले ही निकाय मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जोशी ने कहा कि जब वे मंत्री थे तो पुलिस से कई केस दर्ज करवाए। उसके बाद क्या हुआ वे कुछ नहीं कह सकते लेकिन अवैध खनन एक चोरी है और चोरी को रोकना पुलिस व गृह मंत्रालय जिम्मेदार है। क्या गृह मंत्रालय कमजोर है? इस पर जोशी ने कहा कि वे कुछ नहीं कह सकते।