{"_id":"660a194a2d583a3e2b0c287c","slug":"angry-players-not-allowed-to-meet-cm-due-to-ban-on-entry-into-the-stadium-chandigarh-news-c-87-1-pan1006-110535-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्टेडियम में प्रवेश पर रोक लगने से नाराज खिलाड़ियों को सीएम से नहीं मिलने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्टेडियम में प्रवेश पर रोक लगने से नाराज खिलाड़ियों को सीएम से नहीं मिलने दिया
विज्ञापन
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास नहीं करने देने से नाराज खिलाड़ी रविवार को सेक्टर-16 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मिलने पहुंचे। खिलाड़ियों को प्रोटोकॉल को हवाला देकर सीएम ने नहीं मिलने दिया। खिलाड़ियों ने बताया कि वे अपनी फरियाद लेकर सीएम से मिलने ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन उनको नहीं मिलने दिया गया। सीएम के जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पास खिलाड़ी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। खिलाड़ियों ने विस अध्यक्ष बताया कि बीते 15 दिनों से एथलेक्टिस ग्राउंड हमें अभ्यास करने के रोका जाता है। इसके साथ एथलेक्टिस ग्राउंड फुटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए दे दिया गया है। खिलाडि़यों ने आगे कहा कि खेल अधिकारी के आदेश के मुताबिक अन्य राज्य समेत पंचकूला के बाहरी खिलाड़ी ग्राउंड पर अभ्यास नहीं कर सकते है। इसके साथ अधिकारी की ओर से मुहैया करवाए गए कोच से ही मात्र प्रशिक्षण लेने को कहा जाता है। हमें खुद से या ऑनलाइन माध्यम से ट्रेनिंग करने से भी रोका जा रहा है।
नेशनल और इंटरनेशल स्तर के खिलाड़ियों को रोका जा रहा
सुबह और शाम अभ्यास रोकने के लिए जानबूझकर फुटबॉल खिलाड़ियों को ग्राउंड में भेजा जा रहा है। इसके साथ यह कहकर रोक दिया जाता है कि अंदर फुटबॉल चल रही है। एथलेक्टिस ग्राउंड में स्टेट, नेशनल, इंटरनेशनल खिलाड़ियों को अभ्यास करने से रोका जा रहा है। - प्रदीप पुनिया, खिलाड़ी
मात्र पंचकूला के खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रवेश
एथलेक्टिस ग्राउंड में पंचकूला के बाहर और अन्य राज्यों के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब अभ्यास करने के लिए पंचकूला का डोमिसाइल होना अनिवार्य कर दिया गया है। - अरिवंद, खिलाड़ी।
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल के एथलेक्टिस ग्राउंड में अभ्यास के लिए प्रवेश दिए जाने को लेकर अधिकारी से बात की जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी पहली की तरह अभ्यास कर सकेंगे। - ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा स्पीकर, हरियाणा