फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Angry family members surrounded Maloya school due to the death of the girl student

छात्रा की मौत से गुस्साए परिजनों ने घेरा मलोया स्कूल

Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Angry family members surrounded Maloya school due to the death of the girl student
चंडीगढ़। मलोया के सरकारी स्कूल की छठी की छात्रा की मारपीट के मामले में 16 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि अभी तक मौत का कारण सामने नहीं आया है। इससे गुस्साए मृतक बच्ची के परिजनों ने शनिवार को मलोया स्कूल का घेराव किया। मलोया पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने बताया कि डेढ़ से दो महीने में विसरा रिपोर्ट आ जाएगी। पुलिस इस मामले में गंभीर है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी मलोया स्मॉल फ्लैट के सरकारी स्कूल में छठी की छात्रा थी। वह क्लास की मॉनिटर थी। तीन मार्च को टीचर ने छठी कक्षा के सेक्शन ए और बी को एक साथ किया था और प्रियंका की जिम्मेदारी लगाई थी कि जो भी हल्ला करेगा, वह उसका नाम ब्लैकबोर्ड पर लिख देगी। मिथिलेश ने बताया कि कक्षा की ही एक छात्रा ने शोर मचाया तो उनकी बेटी ने ब्लैकबोर्ड पर नाम लिख दिया। इससे वह काफी नाराज हो गई और प्रियंका को पीटने लगी। इसमें प्रियंका को काफी चोट आई। उसके पैर से खून निकलने लगा लेकिन स्कूल ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बच्ची को घर भेज दिया। बच्ची की 16 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed