{"_id":"fed9762573a606b43c0005bf70baf70a","slug":"anganwadi-center-will-closed-till-31-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 31 जनवरी तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 31 जनवरी तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Jan 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर पंजाब सरकार ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी कि शीत लहर के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं। इन छुट्टियों के दौरान बच्चों को उनके घरों में खाने के लिए राशन मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी हेल्पर और कार्यकर्ता राशन की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन