फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anant Singh became the winner of Samarveer Golf Tournament

अनंत सिंह बने समरवीर गोल्फ टूर्नामेंट के विजेता

Sat, 27 Aug 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Anant Singh became the winner of Samarveer Golf Tournament
चंडीगढ़। अनंत सिंह अहलावत ने गोल्फ कोर्स पर रोमांचक मुकाबले के बाद समरवीर गोल्फ टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी पाई। हरियाणा के गोल्फर अनंत सिंह ने चार दिवसीय टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार को कुल 283 के स्कोर के साथ विजेता बने। उत्तर प्रदेश के विनम्र आनंद ने भी ने 283 का स्कोर बनाया था। अनंत सिंह और विनम्र आनंद के बीच आखिरी होल टाई हो गया था। दोनों का स्कोर बराबर होने पर एक होल अतिरिक्त खेला गया जिसमें अनंत सिंह के हाथ उपविजेता ट्रॉफी लगी। वहीं दिल्ली के शौर्या भट्टाचार्य ने 284 स्कोर बनाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं चंडीगढ़ के करनवीर सिंह और जुझार सिंह क्रमश: 285 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। चार दिवसीय टूर्नामेंट चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेला गया।
विज्ञापन

साथियों ने कोल्ड ड्रिंक का स्प्रे कर मनाई खुशी
अनंत सिंह अहलावत और विनम्र आनंद के बीच खिताबी आखिरी होल खेल जा रहा था। उस समय दोनों के साथी स्पोर्टर वहां उपस्थित थे और उनके जीतने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अनंत सिंह ने आखिरी होल में गेंद डालते हुए विजेता बने गोल्फ क्लब में उपस्थित दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। वहीं अनंत सिंह के दोस्तों ने उन पर कोल्ड ड्रिंक का स्प्रे करते हुए अलग तरीके से खुशी जताई।
विज्ञापन

विजेता बनने का श्रेय परिवार को दिया
विजेता बनने के बाद अनंत सिंह को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के हॉल में उनके पिता ने समरवीर गोल्फ ट्रॉफी को देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनंत सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। उन्होंने विजेता बनने का श्रेय परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेलने का मेरा अनुभव रहा है। इसका भी मुझे फायदा भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed