{"_id":"665f17195b6476ff9e044e82","slug":"anandpur-sahib-lok-sabha-election-result-2024-aap-malwinder-singh-kang-won-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anandpur Sahib Lok Sabha Result 2024: आनंदपुर साहिब से आप के मालविंदर सिंह कंग को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anandpur Sahib Lok Sabha Result 2024: आनंदपुर साहिब से आप के मालविंदर सिंह कंग को मिली जीत
Tue, 04 Jun 2024 07:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 07:37 PM IST
सार
आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आ गई है। आप के मालविंदर सिंह कंग ने यहां से जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
मालविंदर सिंह कंग
- फोटो : फाइल
विस्तार
श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मलविंदर सिंह कंग 10846 वोटों से अंतर से जीत गए हैं। कंग ने कांग्रेस के प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला को हराया।
कंग और सिंगला में मुकाबला काफी कड़ा रहा तथा सुबह से ही दोनों में एक हजार से लेकर चार हजार तक वोटों का अंतर चलता रहा। दोपहर बाद मलविंदर कंग ने लीड लेनी शुरू की तो वो भी 12 हजार तक जाकर रुक गई। चमकौर साहिब विधान सभा हलके से कंग की लीड कम हुई और ये 11882 पर रुक गई। इसके बाद बैलेट पेपर की गिनती हुई तो कंग 10846 वोटों से जीत गए।
कंग को 313217 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला को 302371 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे भाजपा के प्रत्याशी सुभाष शर्मा को 186578 वोट मिले तथा चौथे नंबर पर रहे अकाली दल के प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 117936 वोट मिले जबकि बहुजन समाज पार्टी के जसबीर सिंह गढ़ी 90157 वोट लेकर पांचवें नंबर पर रहे। श्री आनंदपुर साहिब हलके में नोटा को 6402 वोट मिले जबकि 327 वोट रिजेक्ट हो गए।
विज्ञापन
13-0 पर समीक्षा करेगी पार्टी
जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मलविंदर सिंह कंग ने परमात्मा का शुकराना किया ओर पार्टी की लीडरशिप और हलके के वोटरों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एक टीम के तौर पर सभी को साथ लेकर काम करेंगे तथा हलके के काम की उनकी प्राथमिकता रहेगी। 13-0 के नारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी।