{"_id":"64967c10653b64ae690fb8a3","slug":"an-undertrial-prisoner-lodged-in-amritsar-central-jail-fatehpur-died-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, सात ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था, न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, सात ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था, न्यायिक जांच की मांग
Sat, 24 Jun 2023 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:46 AM IST
सार
लुद्दड़ गांव निवासी गुरनूर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह नशे के एक केस में जेल में बंद था। गुरुवार को जेल के अंदर दरगाह पर लंगर चल रहा था। हवालाती गुरनूर अन्य हवालातियों और बंदियों के साथ वहां लंगर की सेवा कर रहा था।
विज्ञापन
jail
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में बंद विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। जेल के अंदर ही बनी दरगाह पर लंगर की सेवा कर रहे हवालाती गुरनूर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत जेल के अस्पताल में लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जेल के डॉक्टरों ने उसे गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: 700 भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार
विज्ञापन
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट साहिब सिंह ने बताया कि लुद्दड़ गांव निवासी गुरनूर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह नशे के एक केस में जेल में बंद था। गुरुवार को जेल के अंदर दरगाह पर लंगर चल रहा था। हवालाती गुरनूर अन्य हवालातियों और बंदियों के साथ वहां लंगर की सेवा कर रहा था। वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत जेल की ड्योढ़ी में लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान हवालाती गुरनूर की मौत हो गई। कोर्ट ने इस मामले में डॉक्टरों का बोर्ड बना पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ मृतक हवालाती के पिता हरजिंदर सिंह ने बताया कि मई में उनके बेटे पर सात ग्राम हेरोइन बरामद किए जाने का केस दर्ज किया गया था। अदालत ने उनके बेटे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। शुक्रवार को जेल प्रबंधन की ओर से उनके बेटे की मौत की सूचना के बाद वे केंद्रीय जेल पहुंच गए। उन्होंने अपने बेटे की मौत के मामले में न्यायिक जांच करवाए जाने की मांग की है।