{"_id":"69610b279fe5f5b44d02f321","slug":"an-fir-has-been-registered-against-bjp-leader-kapil-mishra-in-jalandhar-chandigarh-news-c-16-1-pkl1066-919068-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जालंधर में भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जालंधर में भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
-आतिशी के वीडियो को तोड़-मरोड़ कर वायरल करने का आरोप
-- -
अमर उजाला ब्यूरोजालंधर। दिल्ली विधानसभा में विपक्षी नेता और आप विधायक आतिशी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला तब सामने आया जब आतिशी के एक वीडियो को तकनीकी रूप से तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया जिसमें उन्हें गुरु शब्द के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया।
इकबाल सिंह की शिकायत पर जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने एफआईआर दर्ज की। जांच में पता चला कि वीडियो में जो ऑडियो था उसमें आतिशी ने कभी भी गुरु शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी पंजाब की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी और सोशल मीडिया पर जो संस्करण प्रसारित हो रहे थे, वे झूठे थे।
पुलिस ने बताया कि यह वीडियो कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया से डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।