{"_id":"6333f1a2f5747650203bc148","slug":"an-elderly-man-climbs-up-on-swagat-dwar-regarding-jind-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: शहर की समस्याओं पर अधिकारी उदासीन, नाराज बुजुर्ग स्वागत द्वार पर चढ़ा, थाना प्रभारी ने मनाकर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: शहर की समस्याओं पर अधिकारी उदासीन, नाराज बुजुर्ग स्वागत द्वार पर चढ़ा, थाना प्रभारी ने मनाकर उतारा
Wed, 28 Sep 2022 12:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:37 PM IST
सार
सतीश कुमार के स्वागत द्वार पर चढ़ने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी डॉ. सुनील पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी बातों को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और समस्याओं का शीघ्र निदान करवाया जाएगा। इसके बाद वृद्ध सतीश नीचे उतरने पर राजी हुए।
विज्ञापन
स्वागत द्वार पर चढ़ा बुजुर्ग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद की समस्याओं को लेकर बुधवार सुबह एक वृद्ध गोहाना रोड स्थित स्वागत द्वार पर चढ़ गया। डिफेंस कॉलोनी निवासी सतीश भारद्वाज ने कहा कि शहर के सुधार को लेकर स्थानीय प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। वृद्ध के स्वागत द्वार पर चढ़ने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी डॉ. सुनील पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दे वृद्ध को नीचे उतारा।
विज्ञापन
लगभग आधा घंटा तक वृद्ध के स्वागत द्वार पर चढ़ा रहने के चलते प्रशासन और लोगों में हड़कंच मचा रहा। समस्याओं को लेकर सतीश भारद्वाज ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सतीश ने कहा कि गोहाना रोड पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। प्रशासनिक अधिकारी आए दिन इस रोड से गुजरते हैं लेकिन इसे ठीक नहीं करवा रहे हैं। इसके अलावा शहर के स्कीम नंबर पांच-छह में रेहड़ियों के लिए जगह बनवाई थी, यहां भी अतिक्रमण किया जा चुका है। इस बारे में भी अधिकारियों को शिकायत दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
विज्ञापन
सतीश ने कहा कि एसपी आवास के सामने भी सड़क के किनारे झुग्गी झोपड़ी वालों ने अतिक्रमण किया है और गंदगी फैला रखी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शहर में स्वचछता का जनाजा निकल चुका है।
सतीश कुमार के स्वागत द्वार पर चढ़ने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी डॉ. सुनील पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी बातों को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और समस्याओं का शीघ्र निदान करवाया जाएगा। इसके बाद वृद्ध सतीश नीचे उतरने पर राजी हुए। लगभग आधा घंटे तक स्वागत द्वार पर चढ़े रहने से प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों में हडकंप मचा रहा।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: सात साल बाद 7471 पदों पर निकली TGT की भर्ती, HTET पास करने वालों को मिलेगा मौका