फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An accident with a car carrying bridegroom, Punab Accident

दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही डोली वाली कार के साथ हादसा, ऐसे बची जान

Sat, 20 Jan 2018 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sat, 20 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
An accident with a car carrying bridegroom, Punab Accident
छप्पड़ में घुसी डोली वाली कार
घटना पंजाब के अबोहर की है, जहां फूलों से सजी दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही डोली वाली कार वीरवार देर शाम गांव के किनारे अनियंत्रित होकर छप्पड़ में घुस गई। लेकिन कार चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इस कार के पीछे ही आ रहे बारातियों ने किसी प्रकार से नवदंपति सहित उसमें सवार अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया, जबकि कार शुक्रवार सुबह छप्पड़ से निकाली गई।
विज्ञापन


ढाणी कड़ाका सिंह के सरपंच गुरमुख सिंह ने बताया कि ढ़ाणी निवासी फौजा सिंह की बारात फाजिल्का के गांव बैरोके गई थी। शादी समारोह संपन्न करके शाम को आ रही थी। उन्होंने बताया कि डोली वाली कार में नवदंपति सहित उनके कुछ रिश्तेदार सवार थे। यह कार जब गांव रुहेडियांवाली से होकर गुजरने लगी तो छप्पड़ के किनारे आए मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर छप्पड़ में जा घुसी। लेकिन इससे पहले कि कार पूरी तरह से पानी में डूबती, चालक ने बड़ी ही सूझबूझ से कार बीच में ही रोक ली।
विज्ञापन


घटना के बाद पीछे से आ रहे वाहनों में सवार बारातियों ने ग्रामीणों की मदद से कार की डिग्गी आदि खोलकर दूल्हा-दुल्हन सहित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरे वाहनों से सुरक्षित गांव तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed