फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AN-32 crash, Air force said no survivors from the wreckage

वायुसेना ने किया ट्वीट और टूट गईं परिवार की उम्मीदें, लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग के घर पसरा मातम

Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
AN-32 crash, Air force said no survivors from the wreckage
फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग - फोटो : अमर उजाला

एएन-32 विमान हादसे के बारे में गुरुवार को वायुसेना की ओर से ट्वीट कर सूचना दी गई कि हादसे में विमान सवार कोई भी नहीं बचा है। इस खबर के मिलते ही समाना की अग्रवाल कालोनी स्थित फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग के घर में मातम पसर गया। इसके बाद वहां रिश्तेदारों और लोगों का तांता लगना शुरू हो गया।

विज्ञापन


इस दौरान सभी की आंखें नम थीं। गौरतलब है कि 3 जून को असम के जोरहाट से इंडियन एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 लापता हो गया था। विमान में कुल 13 सैनिक सवार थे। इनमें समाना के रहने वाले फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग भी थे। मंगलवार को काफी तलाश के बाद  विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के उत्तर में स्थित लिपो में मिला था। 

विज्ञापन

एएन-32 की क्रैश साइट पर जाकर रेस्क्यू टीम ने जायजा लिया तो सामने आया कि कोई भी जिंदा नहीं बचा है। इसके बाद समाना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग के घर शोक का माहौल पसर गया।

वह परिवार जो अब तक अपने बेटे के सही सलामत लौटने की आस लगाए बैठा था, वह इस सूचना के बाद टूटकर आंसूओं के सागर में डूब गया। हालांकि मोहित गर्ग के पिता सुरिंदर पाल गर्ग व परिवार के अन्य सदस्य विमान के लापता होने के बाद से असम में हैं। 

घर में केवल ताया प्रेम पाल हैं। अब तक वह मोहित के सलामत लौटने की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन अब वायुसेना की सूचना के बाद पूरी तरह से सुन्न पड़ गए हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे 27 साल के मोहित गर्ग ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल से की है।

इसके बाद वह एनडीए की परीक्षा पास कर खड़गपुर में ट्रेनिंग के बाद भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग के पिता सुरिंदपाल व अन्य परिवार के सदस्य समाना वापस पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed