फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar: Zepto store employees stage protest, alleging issues with salary and treatment.

अमृतसर: जेप्टो स्टोर कर्मचारियों का हंगामा, वेतन और व्यवहार पर लगाए आरोप

Sat, 17 Jan 2026 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Amritsar: Zepto store employees stage protest, alleging issues with salary and treatment.
अमृतसर। सिविल लाइन इलाके में जेप्टो स्टोर के कर्मचारियों ने शुक्रवार देर रात कंपनी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें रात दो-तीन बजे तक काम करने के बावजूद तय वेतन का भुगतान नहीं किया जाता। इसके अलावा, कंपनी की महिला अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति का राइडर्स के साथ व्यवहार अच्छा नहीं है और उनके साथ गाली-गलौज तक किया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले ढाई से तीन साल से कंपनी में काम कर रहे हैं और अस्सी से ज्यादा युवक डिलीवरी का कार्य करते हैं। उन्होंने तीन बार कंपनी के हेड ऑफिस में मेल के जरिए शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले चार दिन में उनके तीन साथी भी बिना वजह परेशान किए गए। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। कर्मचारियों की मांग है कि कंपनी उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित वेतन भुगतान और बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed