{"_id":"5bcd5434bdec2207754798e4","slug":"amritsar-train-accident-track-is-not-cleaning-45-hours-after-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीनताः हादसे के 45 घंटे बाद भी नहीं हुई ट्रैक की सफाई, मांस के टुकड़े खा रहे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीनताः हादसे के 45 घंटे बाद भी नहीं हुई ट्रैक की सफाई, मांस के टुकड़े खा रहे कुत्ते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मौजूद कुत्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के जौड़ा फाटक के पास रेल ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देखने के दौरान ट्रेन से कट कर 59 लोगों की मौत हुए 48 घंटे बीत गए हैं। लेकिन इसके बावजूद पटरी को अब भी साफ नहीं किया जा सका है। कहीं जूते तो कहीं खून और मांस के लोथड़े बिखरे पड़े है। हालत यह है कि कुत्ते पटरियों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को पटरियों पर काफी दर्दनाक मंजर नजर आया। पटरियों के आसपास बिखरे मांस के लोथड़े कुत्ते खा रहे थे। वे पटरियों पर सूखे खून को चाट रहे थे। ट्रैक से बदबू आ रही थी और पटरी के आसपास जूते पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, राजकीय रेलवे पुलिस, जिला प्रशासन व निगम कमिश्नर सोनाली गिरी दुर्घटना के बाद मौके पर आए और पटरियों से होकर चले गए। लेकिन पटरियों को किसी ने साफ करने या करवाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
जौड़ा फाटक ट्रैक पुलिस की कस्टडी में था और हमें रविवार को ही वापस मिला है। आमतौर पर पटरियों को साफ नहीं करवाया जाता, लेकिन मैं आज वहां सफाई के आदेश जारी कर दूंगा। - विवेक कुमार, डीआरएम, फिरोजपुर डिवीजन