{"_id":"5bd196a5bdec22697300b270","slug":"amritsar-train-accident-navjot-sidhu-wrote-letter-to-rail-minister-piyush-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, कहा- ट्रैक पर फेंसिंग कराएं, नहीं होंगे अमृतसर जैसे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, कहा- ट्रैक पर फेंसिंग कराएं, नहीं होंगे अमृतसर जैसे हादसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 25 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निकाय विभाग मंत्री नवजोत सिद्धू ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर रेल ट्रेक पर फेंसिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार हर कदम पर केंद्र सरकार की मदद करेगी। सिद्धू ने पत्र में लिखा है कि इससे हर साल रेल ट्रैक पर होने वाले हादसों से बचा जा सकता है क्योंकि ट्रेन हादसों में हर साल 50 हजार लोगों की जान जाती है।
सिद्धू ने कहा कि यह भी देखने में आ रहा है कि शहरी इलाके में रेल ट्रैक पर अक्सर लोग आ जाते हैं। उनको रोकने के लिए शहरी इलाके में रेल ट्रैक के आस-पास फेंसिंग तथा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। कैमरों को केंद्रीय कंट्रोल रूम के जरिए मॉनीटरिंग करने के साथ-साथ फोर्स की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जानी चाहिए।
उन्होंने मुंबई पुणे हाईवे पर की गई फेंसिंग का हवाला भी दिया है। सिद्धू ने लिखा कि यदि इस मकसद के लिए राज्य की तरफ से किसी भी किस्म की मदद की जरूरत है तो वह इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर सकते हैं। पंजाब सरकार इस कार्य में हर संभव सहयोग देगी।

Punjab Minister Navjot Sidhu (in pic) writes to Union Railway Minister, states, "There's an urgent need to have high fencing along the rail tracks especially in the urban areas that are densely populated so that nobody crosses the rail tracks & many of the accidents are avoided." pic.twitter.com/o1RgK9UM6V
— ANI (@ANI) October 25, 2018