फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Rural Police busted Hawala racket in Punjab arrested three accused

Amritsar: हवाला रैकेट का पर्दाफाश, देहात पुलिस ने 56 लाख की ड्रग मनी के साथ तीन आरोपी पकड़े

Tue, 20 Feb 2024 05:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 05:35 PM IST
सार

डीएसपी अटारी सुखजिंदर थापर ने बताया कि 12 फरवरी 2024 को घरिंडा थाने में दर्ज हुए एनडीपीएस के मामले में पुलिस अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि हवाला राशि के साथ काबू किए उक्त तीनों आरोपियों की इंटेरोगेशन चल रही है।

विज्ञापन
Amritsar Rural Police busted Hawala racket in Punjab arrested three accused
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर देहात पुलिस ने पंजाब में हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इस गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। घरिंडा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 56 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस हवाला रैकेट का पर्दाफाश पिछले दिनों साढ़े चार किलो हेरोइन और चार कारों तथा एक ट्रैक्टर के साथ काबू किए पांच तस्करों से पूछताछ के बाद किया। यह जानकारी एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन


एसएसपी देहाती ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी गुरप्रीत सिंह, लुधियाना जिला के गांव सिंधवा बेट निवासी अनोख सिंह तथा राजीव जैन के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि घरिंडा थाने की पुलिस ने पिछले दिनों पांच तस्करों लद्धेवाल हवेलियां निवासी सर्वण सिंह, अटारी निवासी विशाल अटारी, हरमीत नारली और हरी सुर सिंह को 4.5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आल्टो, एक स्कार्पियो, एक वरना तथा एक ट्रैक्टर बरामद किया था। उन्होंने बताया कि विशाल अटारी की पूछताछ में हवाला रैकेट का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद पुलिस ने बैंक खाते में पड़ी 3 लाख 88 हजार रुपये की ड्रग मनी फ्रीज की। विशाल की इंटेरोगेशन के बाद उसकी निशानदेही पर गुरप्रीत सिंह, अनोख सिंह तथा राजीव जैन को हवाला के रैकेट में काबू करने के बाद उनके कब्जे से हवाला के 55 लाख 90 हजार और 550 रुपये बरामद किए।


डीएसपी अटारी सुखजिंदर थापर ने बताया कि 12 फरवरी 2024 को घरिंडा थाने में दर्ज हुए एनडीपीएस के मामले में पुलिस अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि हवाला राशि के साथ काबू किए उक्त तीनों आरोपियों की इंटेरोगेशन चल रही है। पुलिस की टीमें इस रैकेट के अन्य सदस्यों को काबू करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अभी तक पुलिस ने 4.5 किलो हेरोइन, 55 लाख 90 हजार 550 ड्रग मनी, चार कारें और एक ट्रैक्टर बरामद कर चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed