फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amritsar rail accident Navjot Kaur Sidhu treating the injured in hospital

अमृतसर हादसाः बाहर हो रहा था विरोध, अस्पताल में घायलों का इलाज करती रहीं नवजोत कौर सिद्धू

Sun, 21 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
amritsar rail accident Navjot Kaur Sidhu treating the injured in hospital
इलाज करती नवजोत कौर सिद्धू

शुक्रवार शाम हादसे के तुरंत बाद नवजोत कौर सिद्धू के बारे में सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई कि वे हादसा होते ही समारोह से भाग गईं और भागने की हड़बड़ाहट में उनकी चप्पल भी टूट गई। नवजोत कौर के खिलाफ यह आरोप शनिवार को भी सोशल मीडिया पर चलते रहे लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसे वीडियो क्लिप भी वायरल हुए हैं, जिनमें नवजोत कौर सिद्धू सरकारी अस्पताल में मोबाइल फोन की रोशनी में घायलों के जख्मों की स्टीचिंग, मरहम-पट्टी करती दिखाई दे रही हैं। पता चला है कि नवजोत कौर शुक्रवार को हादसे के कुछ समय बाद ही सरकारी अस्पताल पहुंच गई थीं, वे रात भर अस्पताल में रुककर अन्य डाक्टरों के साथ घायलों का इलाज करती रहीं।

विज्ञापन

amritsar rail accident Navjot Kaur Sidhu treating the injured in hospital
धरने पर बैठे भाजपा नेता

भाजपा ने दिया धरना, आप ने सरकार को कोसा
अमृतसर हादसे में उजड़े घरों में अब तक चूल्हा नहीं जला है। हर आम व खास व्यक्ति पीड़ितों की मदद को दौड़ रहा है। लेकिन यह दुखदाई घटना शनिवार सुबह से राजनीति की चपेट में आ गया है। इस मौके को राजनीतिक दलों ने राजनीति चमकाने का अवसर मान लिया है। शनिवार सुबह इसकी शुरुआत सबसे पहले भाजपा ने की और रेल पटरी पर धरना लगाकर नवजोत कौर सिद्धू को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

amritsar rail accident Navjot Kaur Sidhu treating the injured in hospital
सुखपाल खैरा - फोटो : फाइल फोटो

इस धरने में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के अनेक नेता शामिल थे। अमृतसर पहुंचे सुखपाल सिंह खैरा ने इस हादसे के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों के जिम्मेदार ठहराया। साथ ही स्थानीय प्रशासन की नाकामियां भी गिनाईं। खैरा ने पूरे सिस्टम को भ्रष्ट करार देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के एलान पर भी सवाल उठाए।

 खैरा के पहुंचने के कुछ समय बाद ही आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर और हरपाल सिंह चीमा भी अमृतसर पहुंचे। उन्होंने सरकार की नाकामी के लिए जमकर बयानबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ धरना देने का एलान भी कर दिया। इन दोनों विपक्षी दलों के बाद पहुंचे शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया। हादसे के लिए उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस को तो निशाने पर लिया ही, नवजोत कौर सिद्धू को दोषी ठहराते हुए उनके और दशहरा समारोह के आयोजकों पर केस दर्ज करने की मांग की। वैसे, मजीठिया ने शुक्रवार रात ही इस हादसे के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्री पद से हटाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed