फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amritsar police case ragistered against woman made to sit on top of jeep

अमृतसर में जिस महिला को पुलिस ने जीप की छत पर बैठाकर घुमाया, उसी के खिलाफ केस हुआ दर्ज

Fri, 28 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (अमृतसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (अमृतसर) Updated Fri, 28 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
amritsar police case ragistered against woman made to sit on top of jeep
घटना का सीसीटीवी फुटेज

अमृतसर के गांव शहजादा में 25 सितंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने बोलेरो की छत पर जिस महिला को बैठाया था, उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि तीन किमी दूर जाकर महिला छत से गिरकर चोटिल हो गई थी। इंस्पेक्टर के बयान पर अब इस मामले में महिला समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


महिला को मजीठा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। अमृतसर रूरल पुलिस ने महिला के बयान पर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इंस्पेक्टर के बयान पर महिला समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे गुस्साए महिला के परिजनों ने गुरुवार को कत्थूनंगल थाने का घेराव किया। 

विज्ञापन

amritsar police case ragistered against woman made to sit on top of jeep
सीसीटीवी तस्वीरें

केस दर्ज करवाने वाले इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह का कहना है कि महिला को गाड़ी पर बांधा या चढ़ाया नहीं गया बल्कि वह खुद गाड़ी के ऊपर चढ़ी थी। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। वहीं एसएसपी रूरल परमपाल सिंह का कहना है कि इस संबंध में जांच बैठा दी गई है। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले को बेहद संजीदगी से ले रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
 
पढ़ें: पंजाब पुलिस का खौफनाक चेहरा, महिला को जीप की छत पर बैठाया, गिरकर हुई घायल

महिला जसविंदर कौर का कहना है कि पुलिस जबरन उसके पति को लेकर जा रही थी। उसने गांव वालों के साथ इसका विरोध किया। इसपर पुलिस वालों ने उसे गाड़ी की छत पर बैठा दिया और बाद में फेंककर चले गए। महिला के पति गुरविंदर सिंह ने कहा कि 25 सितंबर की दोपहर पुलिस जबरदस्ती उनके घर में घुसी और उनके पिता बलवंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए घर की तलाशी लेने लगी। उस समय उसके पिता घर में नहीं थे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो पुलिस वालों ने जसविंदर को उठाकर डीएसपी की बोलेरो की छत पर बैठा दिया। 

महिला को बोलेरो की छत पर बैठाने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट 

amritsar police case ragistered against woman made to sit on top of jeep
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

अमृतसर के मजीठिया में पुलिस द्वारा एक महिला को बोलेरो गाड़ी की छत पर बैठाकर करीब तीन किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाने का मामला बुधवार को पंजाब -हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया। महिला के ससुर बलवंत सिंह की तरफ से याचिका दायर कर घटना की जांच सीनियर आईपीएस अधिकारी की देखरेख में एसआईटी से कराने की मांग की गई है। साथ ही परिवार के जानमाल की सुरक्षा भी सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है।

याचिका में पंजाब सरकार, राज्य के डीजीपी, अमृतसर के एसएसपी को प्रतिवादी बनाया गया है। कहा गया कि पुलिस जबरन उनके घर में घुस आई और उनकी पुत्रवधू जसविंदर कौर को साथ चलने को कहा। जसविंदर को पुलिस ने गाड़ी की छत पर बैठाया और पूरे गांव में वाहन को घुमाया। बाद में चलती जीप से गिर जाने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। इस सारे मामले की सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डिंग हो गई, जो कोर्ट के सामने पेश की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed