फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police woman made to sit on top of jeep as punishment in amritsar

पंजाब पुलिस का खौफनाक चेहरा, महिला को जीप की छत पर बैठाया, गिरकर हुई घायल

Thu, 27 Sep 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Sep 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
punjab police woman made to sit on top of jeep as punishment in amritsar
जीप की छत पर महिला को घुमाया

अमृतसर में पंजाब पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है। बता दें कि एक महिला के पति को पुलिस पकड़ के ले जा रही थी, जिसका महिला ने विरोध किया तो पुलिसवालों ने उसे जीप की छत पर बैठाकर घुमाया। इस दौरान महिला जीप की छत से गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जबरन महिला को छत पर बैठाया था। 

विज्ञापन


हालांकि मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज आने के बाद हुआ। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा कि महिला को पुलिवालों ने जीप की छत पर बैठा रखा है। जीप को खुद एक पुलिसकर्मी ड्राइव कर रहा है। जीप एक मोड़ पर अचानक तेज रफ्तार में मुड़ी और इसी दौरान महिला हादसे का शिकार हो गई। महिला सड़क पर गिर जाती है और जीप तेज गति से आगे निकल जाती है। वीडियो में घायल महिला भागने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर की है घटना

punjab police woman made to sit on top of jeep as punishment in amritsar
सीसीटीवी फुटेज

इस दौरान कुछ लोगों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। खबरों की माने तो महिला को पंजाब पुलिस ने सजा के तौर पर जीप में बैठाया था। महिला का गुनाह बस इतना था कि उसने पति को ले जाने का विरोध किया था। घायल महिला अमृतसर के चविंडा देवी इलाके की रहने वाली है। पुलिस पीड़िता के घर संपत्ति विवाद मामले में उसके ससुर से पूछताछ करने गई थी। 

घटना मंगलवार दोपहर की है। पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शहजादा गांव स्थित जसविंदर कौर के घर गई थी। इस दौरान पुलिस ने महिला के ससुर बलवंत सिंह और पूर्व सरपंच से पूछताछ की। जसविंदर कौर ने आरोप लगाया है कि पुलिसवाले इस दौरान कथित तौर पर नशे में थे। महिला ने बताया कि वो बलवंत को ले जाने आए थे। लेकिन उनके पास पकड़ने के लिए कोई कारण नहीं था। वह डर गई थी और जीप के सामने खड़ी हो गई और वो बिना कारण पकड़ने का विरोध किया। इस दौरान आस-पास के लोग भी घर पर इकट्ठे हो गए। 

 गांव वालों ने भी पुलिस की इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर की। पुलिसवाले महिला को सड़क पर तड़पता ही छोड़कर चले गए थे। महिला का कहना है कि पुलिस बिना वजह के उसके पति को गिरफ्तार करने पहुंची थी। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान पुलिसवालों ने महिला को पूरे गांव में भी घुमाया। जसविंदर की शिकायत के मुताबिक, पुलिसवालों ने उसे जीप की छत में जबरन बैठाया। उसके बाद गांव में घुमाया। इसे देख इलाके के लोग उत्तेजित हो गए। जसविंदर का कहना है कि जीप की छत से वो लटक गई थी और 3 किमी दूर जाकर अचानक एक मोड़ पर गिर गई।

नशे में थे पुलिसकर्मी

punjab police woman made to sit on top of jeep as punishment in amritsar
घटना का सीसीटीवी फुटेज

 जसविंदर के मुताबिक पुलिस पहले शनिवार को और बाद में फिर मंगलवार को उसके घर आई थी। दोनों बार पूछने पर वो आने का कारण नहीं बता पाई। बाद में यह स्पष्ट किया कि बलवंत और एक दूसरे व्यक्ति के बीच चल रहे संपत्ति विवाद पर बातचीत करना चाहती थी। 

जसविंदर ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि पुलिसवाले नशे में थे और महिला कॉन्स्टेबल और अधिकारी भी साथ में नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनमें से एक पुलिसकर्मी ने उनका दुपट्टा भी हटा दिया। जसविंदर की मांग है कि अपमानित करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित व गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जसविंदर ने अपने रिश्तेदारों के साथ पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश की। अमृतसर के वरिष्ठ अधीक्षक (ग्रामीण) परमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हम बयान और मेडिकल रिपोर्ट के बाद क्रॉस एफआईआर दर्ज करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed