फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar MP Gurjeet Singh Aujla Released Grant for Chandigarh Golf Club

अमृतसर के सांसद औजला ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब को दी ग्रांट, मचा बवाल...कार्रवाई की मांग

Fri, 10 Aug 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Aug 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Amritsar MP Gurjeet Singh Aujla Released Grant for Chandigarh Golf Club
गुरजीत सिंह औजला
पंजाब के अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला द्वारा चंडीगढ़ गोल्फ क्लब को एमपीलैड फंड से 20 लाख रुपये देने का मामला गर्मा गया है। विपक्ष ने उन पर अपने संसदीय हलके से बाहर जाकर फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन पर इसके लिए कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। इस फंड का उपयोग गोल्फ कार्ट खरीदने में हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद खुद गुरजीत सिंह औजला ने वीरवार को पत्रकारों से कहा कि यहां 100 गरीब सदस्यों को मुफ्त ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने 20 लाख रुपये पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए दिए हैं, और बादल साहब मेरी मंशा पर ही सवाल उठा रहे हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि वे फौजियों को पसंद नहीं करते। उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


इस बारे में जब चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान बीएस गिल से बात की गई तो उन्हाेंने बताया कि गुरजीत सिंह औजला ने करीब पांच महीने पहले ग्रांट के रूप में गोल्फ कार्ट उपहार में दी थी। यह बात मेरे प्रधान बनने से पहले की है। यह गोल्फ कार्ट एक्स सर्विसमैन के काम आ रही है, जो यहां गोल्फ खेलते हैं। उनके गिफ्ट को हम कैसे मना कर सकते हैं। अगर गुरजीत सिंह औजला ने अपने एमपीलैड फंड से ग्रांट दी है तो उसका दुरुपयोग तो नहीं हो रहा, बल्कि यह स्पोर्ट्स के काम ही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस मामले में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला का अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर जाकर सांसद निधि की राशि खर्च करना असांविधानिक है। सुखबीर अपने सांसदों को कहा कि वह इस मामले को लोकसभा में उठाएं और स्पीकर पर औजला के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाएं। उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। वहीं भाजपा के राजिंदरमोहन सिंह चीना ने कहा कि यह अमृतसर के विकास के लिए खर्च किए जाने वाला पैसा बाहर दिया जा रहा है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed