फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar double murder, Police ‘round up’ suspects

डबल मर्डर: सियासतदानों के इर्द-गिर्द घूम रही शक की सूई, हो सकता है बड़ा खुलासा

Fri, 09 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 09 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Amritsar double murder, Police ‘round up’ suspects
Amritsar Double Murder
दोहरे हत्याकांड में सियासत के कई चेहरों से पूछताछ हो सकती है। एसआईटी दोनों मृतक मां-बेटी के मोबाइल फोन का पूरा डाटा निकालकर हत्यारों तक पहुंचने में जुटी है। उनके मोबाइल में फीड हर नंबरों पर पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन


महिला के फोन से सबसे लंबी बातचीत करने वालों में एक नंबर मौजूदा पार्षद का भी है। पार्षद को बुधवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाता रहा, लेकिन वह हर बार यही कहते रहे कि मैं मंत्री के साथ हूं, अभी बिजी हूं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने दावा किया है कि हत्यारे जल्द गिरफ्त में होंगे। वहीं दोहरे हत्याकांड में मौजूदा पार्षद की कड़ी जुड़ने के बाद मामला सियासत की भेंट चढ़ सकता है। मृतका के भाई का कहना है कि पुलिस कुछ बता नहीं रही। मृतका के बेटे को कनाडा भेजने के पीछे कहीं साजिश तो नहीं, पुलिस इसके सबूत भी ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बेटे को कनाडा सरकार ने भारत आने की इजाजत नहीं दी है। उसके मामा ने बताया कि कनाडा स्थित भारतीय दूतावास अधिकारी ने इजाजत नहीं दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें यह कोई साजिश लग रही है।

सरपंच और पार्षद का नाम आने से हो रही सियासत

Amritsar double murder, Police ‘round up’ suspects
सरपंच और पार्षद का नाम आने से हो रही सियासत
दोहरे हत्याकांड में सरपंच और पार्षद का नाम आने से सियासत भी होने लगी है। सियासी दल को इस मामले में बोलने का मौका मिल गया है। चूंकि पार्षद और सरपंच की पहुंच मंत्रियों के घरों में सीधे है, ऐसे में यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। मर्डर के बाद मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल पुलिस खंगालने में जुटी है। कई सबूत पुलिस को मिले हैं, जिनमें बातचीत रिकार्डिंग तक है।

पहले सरपंच, फिर पार्षद और फिर दोबारा सरपंच से हुई बातें
पुलिस महिला के फोन कॉल डिटेल से अब तक इस नतीजे पर पहुंची है कि पहले महिला की बातें सरपंच से ज्यादा होती रही हैं, फिर सरपंच से बातचीत बंद हो गई। पार्षद के फोन नंबरों पर बातचीत होती रही। लंबा सिलसिला चला।

धीरे-धीरे पार्षद सेे फोन पर बातें कम और दोबारा सरपंच से बातें अधिक होने लगी। मृतका की बेटे के कनाडा जाने के बाद पार्षद और सरपंच की मौजूदगी में मृतका के घर के आसपास तलाशने पर कुछ बड़ी कामयाबी भी पुलिस को मिली है।

मामला कैप्टन दरबार में ले जाने के लिए विधायकों की तैयारी

Amritsar double murder, Police ‘round up’ suspects
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
मामला कैप्टन दरबार में ले जाने के लिए विधायकों की तैयारी
दोहरे हत्याकांड में सियासत के आ जाने से अब मामले ने तूल पकड़ लिया है। जल्द ही मामला कैप्टन अमरिंदर सिंह के दरबार में ले जाने के लिए कुछ विधायकों ने आपस में बातचीत की है। मामले में पुलिस भी दबाव में आते दिख रही है। मामले को लेकर पुलिस चुप है।

सियासत से निंदा के बयान आए हैं, जांच में तेजी के बयान नहीं दिए हैं। एसआईटी को कुछ ऐसे नंबर मिले हैं, जो सत्ता के गलियारों से जुड़े हैं। ऐसे ही एक पहलवान का नंबर भी है, जो राजनीति में ऊंची पैठ रखते हैं। एक नंबर एक ऐसे सरपंच का है, जो पिछली सरकार में सीधे बादल परिवार से मिलने के वजूद के मालिक रहे हैं।

जिन मौजूदा पार्षद का फोन नंबर है, वह सियासत में एक मंत्री का चेला है। खादी व खाकी दोनों से दोस्ताना संबंध है। पार्षद के बारे में चर्चाएं हैं कि उनके पास 10 मोबाइल हैं, जिन्हें वह अलग-अलग कामों के लिए प्रयोग करता है। पार्षद को लेकर पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed