फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar-Delhi Vande Bharat Express flagged off by PM Narendra Modi today all update

Vande Bharat Train: अमृतसर से रवाना हुई वंदे भारत, कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने पीएम को कहा शुक्रिया

Sat, 30 Dec 2023 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:53 PM IST
सार

अमृतसर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला से होकर जाएगी। दिल्ली से यह गाड़ी 3:15 बजे रवाना होगी और 8:35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वंदे भारत गाड़ी के लिए वॉशिंग लाइन नंबर पांच को तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Amritsar-Delhi Vande Bharat Express flagged off by PM Narendra Modi today all update
अमृतसर से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन इस गाड़ी में सभी मुसाफिरों को दिल्ली तक मुफ्त सफर करने को मिला। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, अमृतसर के कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान पुरोहित ने कहा कि ये केंद्र की तरफ से पंजाब के लिए बड़ा तोहफा है।  

विज्ञापन


सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस ट्रेन को अमृतसर से शुरू करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। औजला ने कहा कि अमृतसर एक पर्यटन स्थल है और यह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक उपहार है। यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए भी सहायक है क्योंकि अब अधिक लोग अमृतसर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब होगी। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को इस गाड़ी का संचालन नहीं होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed