फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar, counillor, shoot, nephew, weapon, break, door

घर में घुसकर पार्षद के भतीजे ने की फायरिंग, मामला दर्ज

Sun, 16 Nov 2014 10:13 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 16 Nov 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
Amritsar, counillor, shoot, nephew, weapon, break, door
दशमेश एवेन्यू में आजाद पार्षद के भतीजे ने एक घर में दाखिल होकर फायरिंग की। पीड़ित पुनरदीप सिंह पुत्र जसकरण सिंह निवासी दशमेश एवेन्यू ने बताया कि रात करीब 10 बजे संदीप सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी घन्नपुर अपने 15- 20 साथियों समेत तेजधार हथियारों से लैस होकर आया और घर के दरवाजे को तोड़ने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो संदीप सिंह अपने साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर अंदर आ घुसा व गोलियां चलाने लगा। इस पर उनकी बहन ने अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। पुनरदीप सिंह ने बताया कि उनके माता-पिता चंडीगढ़ गए थे। घर में तब उसके व उसकी बहन पलक रंधावा के अलावा कोई नहीं था।
विज्ञापन


हमलावरों ने कमरों के दरवाजों को तोड़ना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकियां देने लगे। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। आवाज सुनकर जब इलाकावासी एकत्रित हुए तो हमलावर संदीप सिंह अपने साथियों समेत वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संदीप सिंह वार्ड नंबर 1 के आजाद पार्षद निरभै सिंह फौजी का भतीजा है, जिसने इससे पहले भी दोपहर करीब 3 बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रानी का बाग में उससे मारपीट की थी। 

उन्होंने बताया कि इलाकावासियों की मदद से उन्होंने छेहार्टा पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी पश्चिमी अमनदीप सिंह बराड़ और थाना छेहार्टा के एसएचओ हरीश बहल ने मौके का जायजा भी लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि संदीप सिंह और उसके साथियों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या प्रयास और असला एक्ट के आरोपों में केस दर्ज किया गया है।


वहीं वार्ड नंबर 1 के पार्षद निरभै सिंह ने अपने भतीजे पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इस मामले को लेकर वह कमिश्नर से मिलेंगे। उसका भतीजा अभी प्लस वन का छात्र है और 2 दिन पहले ही उन्होंने थाने में इस बाबत एक शिकायत दी थी कि दोनों गुटों को बुलाकर बात की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed