फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Commissionerate Police arrest accused of bank robbery

Amritsar: बैंक लूट के तीन आरोपी काबू, डमी पिस्तौल को दिखाकर की थी वारदात, साढ़े सात लाख की नकदी बरामद

Mon, 08 Apr 2024 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 04:44 PM IST
सार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में तलाशी के साथ कुछ ही घंटों में बंदूक की नोक पर बैंक लूट की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों को लूटी गई नकदी और 2 पिस्तौल (0.30 बोर और डमी ) की बरामदगी कर ली गई है।  

विज्ञापन
Amritsar Commissionerate Police arrest accused of bank robbery
बैंक लूट के आरोपियों से बरामदगी - फोटो : twitter

विस्तार

अमृतसर कमिश्नेट पुलिस ने दो दिन पहले तरनतारन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में हुई 12.78 लाख रुपये लूट मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि में से 7 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक डमी पिस्तौल भी बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुल्तानविंड रोड स्थित भाई मंझ सिंह निवासी सूरज, इंद्रजीत सिंह उर्फ साजन और सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर निवासी प्रिंस उर्फ शेरा के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि 6 मार्च दोपहर तीन लड़के बैंक में आए, जिनमें से एक के हाथों में पिस्तौल की तरह दिखने वाली कोई चीज थी, डरा-धमका कर कैशियर की सीट से 12 लाख 78 लाख और 122 रुपये लूट कर ले गए। आरोपी बैंक से लूटी राशि एक लिफाफे में डाल कर फरार हो गए। बी डिवीजन थाने की पुलिस ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर मलिक सिंह की शिकातयत केस दर्ज कर लुटेरों को काबू करने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वारदात के कुछ ही देर बाद सीआईए स्टाफ-1, सीआईए स्टाफ-2 तथा सीआईए स्टाफ-3 की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई। वारदात स्थल और आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद लुटेरों की पहचान सूरज (22), इंद्रजीत सिंह उर्फ साजन (19) तथा प्रिंस उर्फ शेरा (32) के रूप में कर ली गई। उन्होंने बताया कि वारदात के 24 घंटों में ही पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया और उनके कब्जे से बैंक से लूटे गए पैसों में से साथ लाख 70 हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) हरप्रीत सिंह मंडर ने बताया कि बैंक लूट में शामिल सूरज विरुद्ध शहर के अलग-अलग थानों में वाहन चोरी के सात मामले जबकि इंद्रजीत उर्फ साजन के खिलाफ तीन मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed