{"_id":"5d5697688ebc3e89b600e46e","slug":"amritsar-birmingham-flight-by-air-india-started-after-four-months-of-air-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर स्ट्राइक के चार महीने बाद अमृतसर-बर्मिंघम फ्लाइट शुरू, सप्ताह में तीन दिन, जानिए टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर स्ट्राइक के चार महीने बाद अमृतसर-बर्मिंघम फ्लाइट शुरू, सप्ताह में तीन दिन, जानिए टाइमिंग
Fri, 16 Aug 2019 05:16 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 16 Aug 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर स्ट्राइक के चार महीने बाद एयर इंडिया ने श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमृतसर-बर्मिंघम उड़ान दोबारा शुरू कर दी है। एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सरकार द्वारा भारतीय विमानों के लिए एयर स्पेस बंद कर दिया गया था। इस कारण एयर इंडिया ने इस उड़ान को रद्द कर दिया था। लगभग चार माह बाद शुरू हुई इस उड़ान में 170 यात्री सवार थे। उड़ान शुरू होने के कारण श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी चहल-पहल थी। केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने 18 जुलाई को इस उड़ान को शुरू करने की घोषणा की थी।
यह उड़ान सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को चलेगी। इसको शुरू करने के लिए अमृतसर विकास मंच ने चुनाव के दौरान हरदीप पुरी के सामने मांग रखी थी। एयर इंडिया की यह उड़ान संख्या नंबर 117 तीनों दिन दिल्ली से सुबह 11 बजकर 20 मिनट में रवाना होगी। 12 बजकर 25 मिनट पर उड़ान श्री गुरुराम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। अमृतसर हवाई अड्डे से उड़ान एक बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। बर्मिंघम में यह उड़ान सवा छह बजे इंग्लैंड के समय के अनुसार पहुंचेगी।
यही उड़ान संख्या 118 तीनों दिन बर्मिंघम से शाम सात बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। अमृतसर हवाई अड्डे में यह उड़ान सुबह पौने आठ बजे पहुंचेगी। अमृतसर से उड़ान सवा नौ बजे चलकर साढ़े दस बजे दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचेगी। मंत्री हरदीप पुरी ने इससे पहले भी अमृतसर-दिल्ली-टोरंटों के बीच 27 सितंबर से सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। श्री अकाल तख्त साहिब व तख्त श्री पटना साहिब को आपस में हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए 27 सितंबर को मुंबई-अमृतसर-पटना साहिब के बीच भी सीधी उड़ान शुरू होगी।