फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar and Kapurthala selected for Swadesh Darshan Yojana 2.0

Punjab: अमृतसर और कपूरथला स्वदेश दर्शन योजना के लिए चयनित, थीम आधारित पर्यटक परिपथों का होगा विकास

Thu, 23 Feb 2023 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 05:17 PM IST
सार

सिटी ऑफ पैलेसेस एंड गार्डन के रूप में मशहूर पंजाब के कपूरथला शहर की वास्तुकला में फ्रांस की झलक मिलती है। स्वदेश योजना के दूसरे चरण में केंद्र सरकार के सर्वेक्षण में सामने आया है कि यहां के भवनों में पुरातन भारतीय मुस्लिम वास्तुकला के दर्शन होते हैं।

विज्ञापन
Amritsar and Kapurthala selected for Swadesh Darshan Yojana 2.0
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुरु की नगरी के रूप में मशहूर अमृतसर और ऐतिहासिक महत्व के कपूरथला का स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के लिए चयन हुआ है। पूरी तरह से केंद्र वित्त पोषित इस योजना में धरोहर और धार्मिक सर्किट के तहत शहरों का चरणबद्ध विकास किया जाएगा। यह योजना विरासत थीम पर आधारित है, जिसके तहत ऐतिहासिक धरोहरों के रखरखाव और उनके संवर्धन के लिए केंद्र की ओर से फंड जारी किया जाता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इन शहरों में थीम आधारित पर्यटक परिपथों का विकास किया जा जाएगा, जिससे न केवल पंजाब में पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि योजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे पहले स्वदेश दर्शन योजना के पहले चरण में राज्य के छह शहरों पर केंद्र की ओर से 94.51 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


इनमें श्री आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, खटकड़कलां, कलानौर और पटियाला शामिल हैं। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) द्वारा देश के दस शहरों में मूल्यांकन प्रभाव के लिए करवाए गए सर्वेक्षण में सामने आया है कि यह योजना शहरों में पर्यटक अवसंरचना को बेहतर बनाने में प्रभावी साबित हुई है। पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने अमृतसर और कपूरथला शहर के चयन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से इन शहरों में धरोहर और धार्मिक सर्किट के तहत बजट जारी किया जाएगा। स्वदेश दर्शन 2.0 के पहले चरण के हिस्से के रूप में सरकार ने भारत की नई घरेलू पर्यटन नीति को बढ़ावा देने के लिए देश भर के 15 राज्यों की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर में हर साल 6.76 करोड़ पर्यटकों की आमद
श्री हरिमंदिर साहिब स्थित गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, अटारी-बाघा भारत-पाक बॉर्डर और गोबिंदगढ़ फोर्ट जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए मशहूर अमृतसर शहर में हर साल 6.75 करोड़ पर्यटक आते हैं। इनमें 54 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में शहर 34वें नंबर पर है। योजना के दूसरे चरण में अब शहर में पर्यटक अवसंरचना का विकास किया जाएगा।


कपूरथला के महलों में फ्रेंच वास्तुकला की झलक
सिटी ऑफ पैलेसेस एंड गार्डन के रूप में मशहूर पंजाब के कपूरथला शहर की वास्तुकला में फ्रांस की झलक मिलती है। स्वदेश योजना के दूसरे चरण में केंद्र सरकार के सर्वेक्षण में सामने आया है कि यहां के भवनों में पुरातन भारतीय मुस्लिम वास्तुकला के दर्शन होते हैं। इस योजना के तहत यहां स्थित जगजीत महल, एल्सी पैलेस, मूरिश मस्जिद, शालीमार गार्डन जैसी ऐतिहासिक धरोहरों की भी सुध ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed