फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritpal Singh warned Ajnala police over FIR

Amritsar News: अमृतपाल की पुलिस को चेतवानी, अगर बुधवार शाम तक FIR रद्द नहीं की तो शुरू करेंगे संघर्ष

Wed, 22 Feb 2023 04:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 04:44 PM IST
सार

अमृतपाल ने कहा कि एक साजिश के तहत उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर इसे सहन नहीं करेंगे। अमृतपाल ने कहा कि वह न तो आप और न ही उसके समर्थक पुलिस से डरते हैं। पुलिस अगर धक्केशाही करेगी तो हमें भी जवाब देना आता है।

विज्ञापन
Amritpal Singh warned Ajnala police over FIR
प्रेसवार्ता करते अमृतपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अजनाला पुलिस को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर बुधवार शाम तक पुलिस ने उनके और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज झूठा मामला रद्द न किया तो अजनाला पुलिस के खिलाफ संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा। अमृतपाल सिंह ने अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में अपने समर्थकों की बैठक के बाद सरकार और पुलिस को चेतावनी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर इसे सहन नहीं करेंगे। अमृतपाल ने कहा कि वह न तो आप और न ही उसके समर्थक पुलिस से डरते हैं। पुलिस अगर धक्केशाही करेगी तो हमें भी जवाब देना आता है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने उनके समर्थकों को परेशान करना बंद नहीं किया तो अजनाला पुलिस के खिलाफ सीमित समय के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


अमृतपाल पर बोले कांग्रेसी सांसद बिट्टू, बच्चा डर गया
वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे दिए गए बयान पर यूटर्न लेने पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसा है। बिट्टू ने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब को देश से अलग करने की लड़ाई में सिर देने की बात करने वाला अमृतपाल सिंह एक पर्चे से डरकर सुबह से फेसबुक पर सफाई दे रहा है। प्रशासन से विनती है कि बच्चा काफी डर गया है और गलती मान रहा है। इसलिए उसे माफ कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed