{"_id":"6425af57e5ebaaf20405eb23","slug":"amritpal-singh-new-video-amritpal-released-new-video-on-social-media-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: सोशल मीडिया पर सामने आया अमृतपाल का नया वीडियो, बोला- मैं पूरी तरह आजाद, जल्द आऊंगा सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: सोशल मीडिया पर सामने आया अमृतपाल का नया वीडियो, बोला- मैं पूरी तरह आजाद, जल्द आऊंगा सामने
Thu, 30 Mar 2023 10:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Mar 2023 10:28 PM IST
सार
वीडियो में अमृतपाल ने कहा कि मैं पूरी तरह आजाद हूं, जल्दी ही संगत के सामने आऊंगा। श्री अकाल तख्त साहिब से श्री दमदमा साहिब तक खालसा वहीर निकालने की अमृतपाल ने मांग रखी। अमृतपाल ने यह भी कहा कि वह केश कत्ल के बारे में सोच भी नहीं सकता है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का एक और वीडियो सामने आया है। इससे पहले वह बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर चुका है। वहीं गुरुवार को अमृतपाल का एक ऑडियो भी सामने आया था। पंजाब पुलिस लगातार अमृतपाल को पकड़ने की कोशिश में है लेकिन वह चकमा देने में कामयाब हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में अमृतपाल ने कहा कि मैं पूरी तरह आजाद हूं। भगोड़ा नहीं हूं। जल्द ही संगत के सामने आऊंगा। मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मांग की है कि श्री अकाल तख्त से श्री दमदमा साहिब तक खालसा वहीर निकाली जाए। साथ ही बैसाखी वाले दिन सरबत खालसा बुलाया जाए। केश कत्ल करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। इससे पहले उसने एक ऑडियो भी जारी किया।
विज्ञापन
घर लौटा अमृतपाल का परिवार, कहा- सेवा करने गए थे
अमृतपाल सिंह का परिवार बुधवार शाम घर से चला गया था। इसके बाद अफवाह फैली थी कि परिवार पुलिस के दबाव के कारण घर छोड़कर कहीं चला गया है। परिवार गुरुवार को लौट आया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे गुरुघर में सेवा करने और नतमस्तक होने गए थे। चर्चा यह भी है कि अमृतपाल की पत्नी अब अपने घर में नहीं है। परंतु परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में कोई भी बात करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद राज्य भर में सूचना फैल गई थी कि अमृतपाल श्री अकाल तख्त साहिब पर नतमस्तक होकर आत्मसमर्पण करेगा। इसके बाद उसके माता-पिता और पत्नी सभी जल्लूपुर खेड़ा से श्री अकाल तख्त साहिब के लिए निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक अमृतपाल के माता-पिता व पत्नी घर नहीं लौटे तो अफवाह फैल गई कि परिवार कहीं चला गया है।
ऑडियो में कहा- सरेंडर नहीं करुंगा
गुरुवार को कथित तौर पर अमृतपाल की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। इसमें उसने सरेंडर करने की बात से मना किया। वहीं उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बैसाखी पर सरबत खालसा बुलाने की बात दोहराई। उसने कहा कि कई लोग कहते हैं कि मेरी वीडियो पुलिस ने बनवाई है। यह बिल्कुल गलत है।
गिरफ्तारी देने या शर्त रखने के बारे में मैंने कोई बात नहीं की। मैंने जत्थेदार साहिब को बोला है कि सरबत खालसा बुलाओ… अपने जत्थेदार होने का सबूत दो। अगर हमें आज भी सियासत करनी है तो भविष्य में जत्थेदारी करके क्या करना है?