{"_id":"6401f57fbf42568db803b7b3","slug":"amritpal-singh-met-jathedar-of-sri-akal-takht-sahib-today-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतपाल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की मुलाकात, कहा- पंथक मामलों में हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतपाल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की मुलाकात, कहा- पंथक मामलों में हुई बात
Fri, 03 Mar 2023 06:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:59 PM IST
सार
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार की ओर से अमृतपाल द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की आड़ में थाना अजनाला के घेराव करने को लेकर बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले मुलाकात करना बड़ा घटनाक्रम है
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तान समर्थक 'वारिस पंजाब दे' संगठन के मुखी अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ दो घंटे तक बैठक की। इस बैठक की सारी कार्रवाई को गुप्त रखा गया है। अमृतपाल सिंह ने सिर्फ इतना ही कहा है कि जत्थेदार के साथ सिर्फ पंथक मामलों को लेकर ही बातचीत हुई है। वहीं धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए युवाओं की भूमिका पर भी सिंह साहिब के साथ विचार साझा किए गए हैं।
विज्ञापन
अमृतपाल ने इस बैठक के संबंध में कोई विस्तार से बात न करते हुए सिर्फ यही कहा कि वह एक सिख के रूप में श्री हरमंदिर साहिब जी माथा टेकने के लिए आए थे और अचानक उनकी मुलाकात श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से हो गई। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार की ओर से अमृतपाल द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की आड़ में थाना अजनाला के घेराव करने को लेकर बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले मुलाकात करना बड़ा घटनाक्रम है। इस दौरान दोनों के मध्य हुई बातचीत के बारे में अमृतपाल सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी है। अजनाला घटना पर बनाई गई श्री अकाल तख्त साहिब की जांच कमेटी की पहली बैठक छह मार्च को श्री आनंदपुर साहिब में होगी।
विज्ञापन