फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amrit of PGI will relieve expensive drugs

महंगी दवाओं से मरीजों को राहत देगा पीजीआई का ‘अमृत’

Mon, 15 Feb 2016 11:20 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
amrit of PGI will relieve expensive drugs

महंगी दवाओं के बोझ से दबे मरीज को राहत देने के लिए पीजीआई में एफॉर्डेबल मेडिसीन्स एंड रिलाएबल इम्प्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट (अमृत) फार्मेसी स्थापित की जा रही है।

विज्ञापन


इसमें कैंसर, हृदय रोग से संबंधित दवाएं और उनके इम्प्लांट बाजार से काफी सस्ते रेटों पर मिलेंगे। यह देश का दूसरा फार्मेसी होगा। पहला फार्मेसी आउटलेट बीते साल नवंबर में एम्स में खुला था। दावा किया गया है कि इस फार्मेसी में बाजार से करीब 50 प्रतिशत रेटों से सस्ती दवाएं मिलेंगी। पीजीआई में इसके लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है। नेहरू हास्पिटल में अमृत फार्मेसी को खोलने के लिए जगह दे दी गई है।
विज्ञापन


इन मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा
अमृत प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि फार्मेसी आउटलेट में कैंसर की 202 की दवाएं, 186 कार्डियोवस्कुलर ड्रग्स और 148 कार्डियक इम्प्लांट बहुत ही सस्ते रेटों पर मिलेंगे। इसमें ऑर्थोपीडिक इम्प्लांट भी मिलेंगे, लेकिन इसका खास फोकस कैंसर की दवाओं पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल कैंसर की मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। करीब डेढ़ लाख महिलाओं में सालाना ब्रेस्ट कैंसर डाइग्नोज हो रहा है। इनमें आधे से ज्यादा लोग महंगी दवाओं के कारण हास्पिटल जाना बंद कर देते हैं।

ऐसे समझें कैसे मिलेगा फायदा
जानकारों के मुताबिक कीमोथैरेपी के दौरान प्रयोग में आने वाली कई दवाएं ऐसी हैं, जिनका एमआरपी रेट काफी ज्यादा है, जबकि उन दवाओं की लागत काफी कम है। उदाहरण के तौर पर डोसेटैक्सल 120 एमजी का इस्तेमाल कीमोथैरेपी में होता है। इसका एमआरपी रेट करीब 13,440 रुपये है, जबकि अमृत फार्मेसी इसे करीब 900 रुपये में बेचेगा। इसी तरह से कोबोप्लेटिन 450 एमजी का एमआरपी 2561.57 रुपये है, जो इस फार्मेसी में 1,316.25 रुपये में मिलेगा।

क्या सपना होगा साकार
मरीजों को सस्ते रेट पर दवाएं मिलेंगी, यह मरीजों के लिए एक सपना है, लेकिन क्या यह सच हो पाएगा। दरअसल सवाल इसलिए पैदा हो रहे हैं क्योंकि पहले भी सरकार व पीजीआई की ओर से कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई योजना जमीनी तौर पर सफल नहीं हो पाई।


पीजीआई ने दो साल पहले ब्रांडेड दवाओं पर 50 प्रतिशत छूट देने के लिए शॉप अलॉट की थी, लेकिन मरीजों को इससे कोई फायदा नहीं पहुंचा। इसी तरह से पीजीआई खुद अपनी फार्मेसी खोलने की योजना पर भी पिछले डेढ़ साल से काम कर रहा है, लेकिन अब भी इसमें कम से कम छह महीने का वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed