{"_id":"58fe0d644f1c1b1f438b45a4","slug":"amrinder-singh-summned-by-cjm-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मुश्किल में फंसे कैप्टन अमरिंदर सिंह, इस मामले में अदालत ने जारी किया समन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में फंसे कैप्टन अमरिंदर सिंह, इस मामले में अदालत ने जारी किया समन
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमरिंदर को कोर्ट ने समन किया है, आयकर विभाग की ओर से विदेशी संपत्ति की सही जानकारी न देने के मामले में आपराधिक धाराओं में कैप्टन और उनके बेटे रणइंदर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अदालत की इस कार्रवाई के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जपइंदर सिंह की अदालत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन जारी करके 20 जुलाई को तलब किया है। विभाग की ओर से अदालत में पेश हुए एडवोकेट राकेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीस जुलाई के लिए समन किया गया है। जबकि रणइंदर के खिलाफ चल रहे केस की अगली सुनवाई 18 मई को होगी।

परिवार की विदेशों में कई चल-अचल संपत्तियां!
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : file photo
स्थानीय अदालत में कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पिछले साल आयकर विभाग के इनवेस्टिगेशन विंग ने आयकर अधिनियम की धारा 277 और फौजधारी की धाराओं 176, 177, 181, 186, 187, 193 और 199 के तहत शिकायत दायर की थी। शिकायत में विभाग ने आरोप लगाया है कि कैप्टन और उनके परिवार की विदेशों में कई चल-अचल संपत्तियां हैं।
उन्होंने विभाग को अंधेरे में रखते हुए इनकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई और विभाग को गुमराह करने का प्रयास किया गया। इनमें जरकंधा ट्रस्ट के माध्यम से कई लाभ हासिल किए। इनके एचएसबीसी फाइनेंशियल सर्विसेज और दुबई समेत विदेशों में कई संपत्तियां एवं बैंकों में खाते हैं। आयकर विभाग का दावा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जानबूझ कर इस संबंधी अपने दस्तावेज भी विभाग से छिपाए।