{"_id":"5d17f0c48ebc3e3cb232a1a6","slug":"amrinder-singh-says-to-ahmed-patel-over-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमद पटेल से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनाया अपना फैसला, अब सिद्धू के पास सिर्फ दो ऑप्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमद पटेल से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनाया अपना फैसला, अब सिद्धू के पास सिर्फ दो ऑप्शन
Sun, 30 Jun 2019 02:36 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा विभाग बदले जाने के विरोध में डटे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए निर्णायक घड़ी नजदीक आती जा रही है। राहुल गांधी द्वारा कैप्टन और सिद्धू के बीच सुलह कराने के लिए नियुक्त किए सीनियर नेता अहमद पटेल से शनिवार को कैप्टन ने मुलाकात की है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि उन्होंने पटेल को स्पष्ट कर दिया है कि सिद्धू का विभाग बदले जाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का वे कोई इरादा नहीं रखते। मालूम हो कि 24 दिन बाद भी सिद्धू ने नया विभाग नहीं संभाला है।
विज्ञापन
करीब दस मिनट की इस मुलाकात के बारे में हालांकि पटेल और कैप्टन ने कोई विधिवत बयान नहीं दिया है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब सिद्धू के लिए दो ही रास्ते बचे हैं कि या तो वे नए विभाग का कार्यभार संभाल लें या मंत्री पद छोड़ दें। उधर, इस संबंध में सिद्धू से संपर्क करने की कोशिश नाकाम रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कैप्टन की पटेल से दस मिनट की मुलाकात में चर्चा का विषय सिद्धू ही रहे। हालांकि कैप्टन के मौजूदा तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान राहुल गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हुई है लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी भी यह साफ कर चुके हैं कि कैप्टन को अपनी सरकार मर्जी से चलाने का अधिकार है और मंत्रिमंडल में फेरबदल का भी उन्हें विशेषाधिकार है।