फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   amrinder singh, raninder singh, arun jaitley, aam aadmi party, arvind kejriwal, punjab

बेटे रणइंदर सिंह पर लगे आरोपों को कैप्टन ने नकारा

Wed, 23 Mar 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 23 Mar 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
amrinder singh, raninder singh, arun jaitley, aam aadmi party, arvind kejriwal, punjab
बेटे रणइंदर सिंह पर लगे आरोपों को कैप्टन ने नकारा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी की ओर से रणइंदर सिंह के विदेश में सात कंपनियां होने के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि अकाली-भाजपा और आप को उनमें एक ही आरोपी और एक ही दुश्मन मिला है। इससे लगता है कि अरुण जेटली प्रस्ताव दे रहे हैं और आप उस पर अमल कर रही है।
विज्ञापन


अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कैप्टन ने कहा कि आप केआरोप दरअसल आयकर विभाग का चालान था। इसकेजरिए जेटली के इशारे पर विभाग ने आप को उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने का मौका दिया। जबकि, यह चोरी के दस्तावेज से हासिल की गई झूठी और फर्जी जानकारी है। आरोप लगाने वालों में एक कॉमेडियन, एक नकारा राजनीतिज्ञ और एक असफल पत्रकार हैं। कैप्टन ने कहा कि अफसोस की बात है उनके पुराने मित्र सुच्चा सिंह छोटेपुर भी इसका हिस्सा बन चुके हैं। जबकि, वह खुद वास्तविकता जानते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि रणइंदर के खिलाफ लुधियाना अदालत में शिकायत दायर करने के बाद मनचाहा प्रभाव न मिलने पर जेटली अब आप को इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सारा कुछ चुनाव में उन्हें बदनाम करने के मकसद से किया जा रहा है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि इन्हें आपराधिक मानहानि के केस में अदालत ले जाएंगे। किसी को भी झूठी मुहिम चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कैप्टन ने कहा कि 2011 में आप और भाजपा का गठबंधन था, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और संघ के सहयोग से रामलीला मैदान में शो किया था। अब पंजाब में ये फिर जेटली के इशारे पर चल रहे हैं, जोकि अमृतसर हार का बदला लेना चाहते हैं। केजरीवाल ने हाल ही में एक डेरा प्रमुख केसमागम के दौरान भाजपा नेताओं केसाथ मंच सांझा किया था। आयकर विभाग ने दावा किया था कि उन्होंने शिकायत के साथ कई अनुबंध जोड़े हैं। वह एक भी दस्तावेज दिखाएं, जिसके जरिए वे खुद को सही साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा के साथ यूपी में लड़ाई है, इसलिए यहां समझौता नहीं हो सकता। चुनाव में सिर्फ विनेबिलिटी ही क्राइटेरिया होगा। उन्होंने आशंका जताई कि सीएम प्रकाश सिंह बादल एसवाईएल के मुद्दे पर इस्तीफा देकर समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। कैप्टन ने किसानों केकर्ज केनिपटारे को लाए बिल का स्वागत किया।


बसपा नेता कांग्रेस में शामिल
बसपा के बारह नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका स्वागत किया। इनमें फगवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले जरनैल सिंह नंगल और शाम चौरासी से लड़े समित्तर सिंह सीकरी भी शामिल थे। जरनैल सिंह ने कहा कि बसपा आज शिअद की बी-टीम बन चुकी है। कांग्रेस को हराने के लिए फिर पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी। इसी वजह से उनका बसपा से मोह भंग हुआ है। इस मौके पर सुखजिंदर रंधावा, तृप्त रजिंदर बाजवा और डॉ. राजकुमार चब्बेवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed