फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit's killer arrested after 21 days from Rae Bareli's Dih

Chandigarh News: रायबरेली के डीह से 21 दिन बाद अमित का कातिल गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Amit's killer arrested after 21 days from Rae Bareli's Dih
नयागांव। जनता कॉलोनी में झगड़े के बाद हुई युवक की हत्या के मामले के 21 दिन बाद एक आरोपी महादेव को यूपी में उसके सुसराल गांव डीह जिला रायबरेली से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को खरड़ अदालत में पेश कर उसका चार दिन का रिमांड हासिल किया है। जानकारी के अनुसार, अमित की मौत के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही थीं। महादेव की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश स्थित उसके ससुराल के गांव डीह जिला रायबरेली में चली गई। वहां वह नहीं मिला लेकिन लोकेशन के अनुसार वह वहां आता-जाता था इसलिए तीन दिन तक गांव में रहकर पुलिस ने उसके आने का इंतजार किया। उसके आते ही पुलिस उसे वीरवार शाम पकड़कर कार में साथ लाई और खरड़ अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन



बाकी सदस्यों के बारे में पूछताछ करेगी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी का चार दिन का रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान उससे परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी। उसके आधार पर जल्द ही अन्य आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना है।
विज्ञापन

ये है मामला
जनता कॉलोनी में 15 जून को दो पक्षों में खूनी झड़प हुई थी। इस दौरान अमित को पड़ोस में रहने वाले राम संजीवन नाम के परिवार ने काफी पीटा। इस दौरान अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद नयागांव पुलिस ने आठ व्यक्तियों को नामजद करने के साथ ही अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed